बीसीसीआई ने शर्मा समेत पूरी चयन समिति को किया बर्खास्त

नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम के आॅस्ट्रेलिया में टी-20 विश्व कप के फाइनल में पहुंचने में नाकाम रहने के बाद भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने शुक्रवार को कड़ा फैसला करते हुए चेतन शर्मा की अगुवाई वाली चार सदस्यीय राष्ट्रीय चयन समिति को बर्खास्त कर दिया। चेतन के कार्यकाल के दौरान भारतीय टीम 2021 में खेले गए टी-20 विश्वकप के नॉकआउट चरण में नहीं पहुंच पाई थी। इसके अलावा वह विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भी हार गई थी। चेतन (उत्तर क्षेत्र), हरविंदर सिंह (मध्य क्षेत्र), सुनील जोशी (दक्षिण क्षेत्र) और देबाशीष मोहंती (पूर्वी क्षेत्र) का राष्ट्रीय चयनकर्ता के रूप में कार्यकाल बहुत कम दिन का रहा। इनमें से कुछ की नियुक्ति 2020 तो कुछ कि 2021 में की गई थी। एक सीनियर राष्ट्रीय चयनकर्ता का कार्यकाल अमूमन चार साल का होता है और उसे आगे भी बढ़ाया जा सकता है। अभय कुरूविला का कार्यकाल समाप्त होने के कारण पश्चिम क्षेत्र से कोई चयनकर्ता नहीं था। बीसीसीआई ने शुक्रवार को राष्ट्रीय चयनकर्ताओं (सीनियर पुरुष) के लिए आवेदन मंगाए। आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 नवंबर है। संभवत: भारतीय क्रिकेट इतिहास में ऐसा पहली बार देखने को मिला है, जब टीम के खराब प्रदर्शन की गाज चयनकर्ताओं पर गिरी है, जो बहुत ही हैरानी भरा दिख रहा है।

शेयर करें

मुख्य समाचार

Zero Shadow Day 2023: कोलकाता में इस दिन नहीं दिखेगी किसी चीज की परछाई!

कोलकाता : कोलकाता में इस सप्ताह एक अनोखी खगोलीय घटना घटने वाली है। यहां पर कुछ समय के लिए किसी भी वस्तु की कोई छाया आगे पढ़ें »

आज से हफ्ते में सात दिन उड़ान भरेगी Cooch Behar to Kolkata की फ्लाइट

कूचबिहार : कूचबिहार-कोलकाता (Kolkata) हवाई सेवा गुरुवार (Thursday) से सप्ताह के सातों दिन चलेगी। अभी तक कूचबिहार-कोलकाता (Kolkata) उड़ानें सप्ताह में छह दिन संचालित होती आगे पढ़ें »

ऊपर