क्रिकेट के बाद अब कोहली ने इस क्षेत्र में भी रिकॉर्ड किया अपने नाम

नई दिल्लीः क्रिकेट में तो विराट हमेशा अपने बल्ले से लोगों को दिल जीत लेते हैं और कई रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लेते हैं और यही कारण है कि उनके करोड़ों फैंस और फॉलवर्स हैं। अब विराट के नाम एक और रिकॉर्ड दर्ज किया गया है। दरअसल,  ट्विटर पर विराट कोहली के 5 करोड़ फॉलोअर्स हो गए हैं। वे सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले क्रिकेटर हैं। इतने फॉलोअर्स किसी क्रिकेटर के नहीं है। कोहली इस मामले में सचिन तेंदुलकर को पहले ही पीछे छोड़ चुके हैं। इस प्लेटफॉर्म पर सचिन को 3.7 करोड़ (37.8 मिलियन) यूजर फॉलो करते हैं।

कोहली ट्विटर पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले दुनिया के चौथे खिलाड़ी हैं। इस लिस्ट में क्रिस्टियानो रोनाल्डो पहले स्थान पर हैं। उन्हें 10 करोड़ (103.4 मिलियन) यूजर्स फॉलो करते हैं। उनके बाद नेमार (5.79 करोड़) का नंबर आता है। बास्केटबॉल प्लेयर लेब्रॉन जेम्स (5.22 करोड़) तीसरे नंबर पर हैं।

इंस्टा, ट्विटर, फेसबुक पर 31 करोड़ फॉलोअर्स
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अब विराट के टोटल करीब 31 करोड़ फॉलोअर्स हो गए हैं। इनमें इंस्टाग्राम के 21.1 करोड़ और फेसबुक के 4.9 करोड़ यूजर भी शामिल हैं।

जून में इंस्टाग्राम पर 21 करोड़ फॉलोअर्स हुए थे इंस्टाग्राम पर पूर्व भारतीय कप्तान कोहली के 21 करोड़ फॉलोअर्स इस साल जून में हो गए थे। वे इंस्टा पर भी सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले क्रिकेटर हैं। अब उनके 21.1 करोड़ फॉलोअर्स हैं। इस प्लेटफॉर्म पर कोहली तीसरे नंबर पर हैं। उनसे ज्यादा पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के 451 मिलियन (45.1 करोड़) और अर्जेंटीना के स्टार लियोनल मेसी के 334 मिलियन (33.4 करोड़) फॉलोअर्स हैं।

 

शेयर करें

मुख्य समाचार

दिनभर की तेजी के बाद गिरकर बंद हुआ शेयर बाजार, जानें सेक्टोरल सूचकांकों का हाल

नई दिल्ली: शेयर बाजार में आज अच्छी शुरुआत के बाद गिरावट के साथ बंद हुआ है। Sensex आज 0.62 फीसदी या 454.69 अंक की गिरावट आगे पढ़ें »

बड़ी खबर : मुकुल राय अस्पताल में भर्ती

कोलकाता : कोलकाता बाइपास के निकट एक गैर सरकारी अस्पताल में वरिष्ठ नेता मुकुल राय को भर्ती करवाया गया है। उनके परिवार का कहना है आगे पढ़ें »

ऊपर