
Was this the riskiest play of the night? 💍
She said yes – and that’s got @GMaxi_32‘s approval! 👏 #AUSvIND pic.twitter.com/7vM8jyJ305
— cricket.com.au (@cricketcomau) November 29, 2020
टीम इंडिया जब रनों का पीछा कर रही थी, तो कैमरामैन ने क्राउड का वीडियो बनाया, तभी एक भारतीय लड़के ने ऑस्ट्रेलियाई लड़की को घुटनों पर बैठकर प्रपोज कर दिया। लड़के ने लड़की को सगाई की अंगूठी के साथ प्रपोज किया। लड़की ने हां बोल दिया, तो ग्लेन मैक्सवेल ताली बजाने लगे। लड़के ने लड़की को हग किया और खुशी का इजहार किया। मैच हारने के बाद भारतीयों ने इसे ही सबसे बड़ी जीत बता डाला। वायरल वीडियो को शेयर कर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए आईपीएस दीपांशु काबरा ने लिखा, ‘ऑस्ट्रेलिया जीते या भारत, दोनों के घर पार्टी मनेगी। तनावपूर्ण मैच के बीच खूबसूरत लम्हा…आप दोनों को नई पारी की ढेरों शुभकमनाएं।’ आईएएस ऑफिसर अवनीष शरण ने लिखा, ‘मैच चाहे कोई भी जीते, दिल तो इन्होंने जीत लिया।’