शादी से पहले अली फजल और ऋचा चड्ढा ने लिया ऐसा चौंकाने वाला फैसला, दंग रह जाएंगे फैंस

मुंबईः स्टार कपल ऋचा चड्ढा और अली फजल जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इस कपल की शादी की तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही है। इस बीच इन दोनों की शादी से जुड़ी ऐसी जानकारी सामने आई है जिसे जानकर फैंस हैरान हो जाएंगे। खबरों की मानें तो ऋचा और अली इको फ्रेंडली शादी करना चाहते हैं। वो चाहते हैं कि इस शादी में हर एक चीज इको फ्रेंडली हो ताकि उससे पर्यावरण को किसी भी तरह का कोई नुकसान ना पहुंचे। जानिए क्या है इस शादी में खास।

मंडप से लेकर सजावट होगी इको फ्रेंडली

रिपोर्ट्स के मुताबिक ऋचा चड्ढा और अली फजल अपनी शादी में हर एक चीज को पर्यावरण को ध्यान में रखकर कर रहे हैं। वो चाहते हैं कि उनकी शादी की सारी सजावट प्राकृतिक चीजों से। इतना ही नहीं शादी में आने वाले मेहमानों को जिस थाली में खाना परोसा जाएगा वो भी इको फ्रेंडली होगी। इस स्टार कपल ने ना केवल सजावट बल्कि इस बात का भी ध्यान रखा है कि शादी में जो भी खाना बने उसकी बर्बादी बिल्कुल ना हो। खबरों की मानें तो शादी में प्लास्टिक के कचरे को कम करके उसे रीसायकल करके दोबारा इस्तेमाल में आ जाए उसके भी इंतजाम किए जाएंगे।

6 अक्टूबर को है शादी

ऋचा चड्ढा और अली फजल की शादी 6 अक्टूबर को होगी। रिपोर्ट्स की मानें तो शादी के प्री-वेडिंग फंक्शन 30 सितंबर से 2 अक्टूबर के बीच हो जाएंगे। हाल ही में इन दोनों सितारों की शादी का कॉर्ड भी काफी चर्चा में रहा जो माचिस के डिब्बे पर बनाया गया था।

 

शेयर करें

मुख्य समाचार

बॉलीवुड अभिनेत्री अदा शर्मा ने लाइमलाइट लैब ग्रोन डायमंड्स के दूसरे स्टोर का किया उद्घाटन

कोलकाता : देश का सबसे बड़ा सीवीडी डायमंड ज्वेलरी ब्रांड लाइमलाइट डायमंड्स ने केवल 15 महीने के समय में कोलकाता में अपने दूसरे स्टोर की आगे पढ़ें »

रामनवमी पर अनंत अंबानी ने मंदिर में दान किए 5 करोड़ !

नई दिल्ली : मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी ने कुछ ऐसा कर दिया कि वो हेडलाइन्स में आ गए। उन्होंने रामनवमी के मौके पर आगे पढ़ें »

ऊपर