सीयू व जेयू समेत 8 विश्वविद्यालयों को मिले स्थायी कुलपति

अब तक अस्थायी कुलपतियों के भरोसे चल रहा था काम
सीयू व जेयू समेत 8 विश्वविद्यालयों को मिले स्थायी कुलपति
Published on

सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : राज्य के विश्वविद्यालयों में लंबे समय से जारी कुलपति नियुक्ति का गतिरोध आखिरकार खत्म हो गया है। सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद सोमवार को पश्चिम बंगाल के 8 प्रमुख विश्वविद्यालयों में स्थायी कुलपतियों की नियुक्ति कर दी गई है। इस सूची में कलकत्ता विश्वविद्यालय (CU), जादवपुर विश्वविद्यालय (JU) और उत्तर बंगाल विश्वविद्यालय जैसे राज्य के प्रतिष्ठित संस्थान शामिल हैं। अब तक इन विश्वविद्यालयों में अस्थायी कुलपतियों के भरोसे काम चल रहा था, जिससे प्रशासनिक कार्यों और नीतिगत फैसलों में अड़चनें आ रही थीं। स्थायी कुलपतियों की नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी होने के बाद विश्वविद्यालयों में प्रशासनिक स्थायित्व लौटने की उम्मीद है।

नए कुलपतियों की सूची इस प्रकार है:

  • कलकत्ता विश्वविद्यालय: आशुतोष घोष

  • जादवपुर विश्वविद्यालय: चिरंजीव भट्टाचार्य

  • उत्तर बंगाल विश्वविद्यालय: ओमप्रकाश मिश्रा

  • रायगंज विश्वविद्यालय: अर्नब सेन

  • गौर बंगा विश्वविद्यालय: आशीष भट्टाचार्य

  • काजी नज़रूल विश्वविद्यालय: उदय बनर्जी

  • साधु रामचंद मुर्मू विश्वविद्यालय: चंद्रदीप घोष

  • विश्व बांग्ला विश्वविद्यालय: अबू तालेब

इस नियुक्ति से छात्रों और शिक्षकों को राहत मिलने की उम्मीद है, क्योंकि लंबे समय से नियुक्तियों को लेकर अनिश्चितता बनी हुई थी। अब विश्वविद्यालयों में शैक्षणिक और प्रशासनिक कामकाज में गति आने की संभावना है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in