
नई दिल्ली : पूरी दुनिया में लोग बालों के झड़ने से परेशान हैं। बालों को झड़ने से रोकने के लिए कई नेचुरल तरीके हैं, जिन्हें अपनाकर आप झाड़ते बालों की समस्या से निजात पा सकती हैं। हम बता रहे हैं कुछ ऐसे मास्क, जिन्हें आप घर पर आसानी से बना सकती हैं…
एग मास्क
– एक अंडा लें और इसमें पर्याप्त मात्रा में दूध मिला लें। इसमें नींबू का रस और जैतून का तेल भी मिला लें।
– उसे अच्छे से स्कल्प में और बालों में मसाज कर लें।
– शॉवर कैप से सर को २० मिनट तक कवर करें।
– अब नार्मल पानी से बाल धो लें।
बनाना मास्क
– बनाना मास्क बनाने के लिए दो पके केले लें और इसमें ऑलिव ऑयल, कोकोनट ऑयल और हनी मिला लें।
– एक कटोरी में उन्हें अच्छे से मिक्स करें।
– इसे अपने बालों के साथ-साथ स्कल्प पर भी अच्छे से अप्लाई करें।
– इसे १० -१५ मिनट तक बालों में रहने दे और वॉर्म वॉटर से बाल वॉश कर लें।
योगार्ट मास्क
– योगार्ट बालों के लिए बेहतरीन कंडीशनर है। इसका मास्क बनाने के लिए एक कप दही लें। इसमें एपल साइडर विनेगर और एक चम्मच हनी मिलाएं।
– इसे अच्छी तरह मिला लें। इस मास्क को बालों के स्कल्प में लगाएं।
– 15 मिनट बाद इसे वॉश कर लें।
एवोकैडो मास्क
एवोकैडो मास्क को एक से दो बार सप्ताह में लगाएं। यह आपके बालों के टेक्सचर को इम्प्रूव करेगा।
– हरा और पका हुआ एवोकैडो लें, इसे आधा कप दूध ऑलिव ऑयल, कोकोनट ऑयल मिलाएं।
– इसे अच्छे से ब्लेंड करें और अब इसे बालों के रूट्स में अप्लाई करें।
– अब इसे १५ मिनट बाद वॉश कर लें।
स्ट्रॉबेरी मास्क
– २-३ ताजा स्ट्रॉबेरी लें। हनी और कोकोनट ऑयल की कुछ मात्रा भी मिलाएं।
– अब इसे बालों के स्कल्प पर लगाएं।
– 20 मिनट के बाद वॉश कर लें।
करी पत्ता और नारियल तेल मास्क
यह मास्क हेयर फॉल, डैंड्रफ और अन्य बालों की समस्याओं को भी दूर करता है।
– मास्क बनाने के लिए कुछ ताजा करी पत्ते और नारियल का तेल मिलाएं।
– इसे कुछ देर तक गर्म करें और इसे बालों के स्कल्प और बालों पर अच्छे से मसाज करें।
– इसे 20 मिनट बाद वॉश कर लें। इस मास्क दो बार सप्ताह में यूज करें।
केस्टर ऑयल और ब्रांडी
– दो चम्मच कस्टर आयल लें। इसमें ब्रांडी की कुछ मात्रा और एक एग मिलाएं।
– इसे अच्छे से मिक्स करें। इस मास्क को रूट्स से लेकर एंड तक अच्छे से अप्लाई करें।
– कुछ देर बाद इसे वॉश कर लें।
ग्रीन टी मास्क
– ग्रीन टी हेयर ग्रोथ की स्टिम्युलेट करता है। ग्रीन टी में एक अंडे की जर्दी मिला लें।
– इस तब तक मिलाएं जब तक क्रिमी टेक्सचर न हो जाये।
– अब इसे स्कल्प और बालों में अच्छे से मसाज करें।
– १५ -२० मिनट तक लगा रहने दें और इसे वॉश कर लें।
विटामिन ई कैप्सूल मास्क
बालों को मजबूत बनाने और रिपेयर करने के लिए इस मास्क का इश्तेमाल करें।
– आमंड ऑयल, कस्टर ऑयल, कोकोनट ऑयल, लैवेंडर ऑयल और विटामिन ई कैप्सूल को मिला कर इसे बॉटल में स्टोर करें।
– इस मास्क को स्कल्प और बालों में सप्ताह में तीन बार मसाज करें।
– इसे रात भर बालों में लगा रहने दें और सुबह वाश कर लें।