रात में भूलकर भी न पिएं बहुत ज्यादा पानी, हो जाएं सतर्क

सोने से पहले कई बार लोग ज्यादा पानी पी लेते हैं। इसी कारण शरीर में कई तरह का खतरा भी बना होता है। इससे बचने के लिए आपको इन बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

Health Tips: कहते हैं कि कोई भी चीज ज्यादा मात्रा में लेना सही नहीं होता। इस भाग-दौड़ भरी जिंदगी में सोने से पहले नींद में प्यास न लगे इसके लिए कई बार लोग ज्यादा पानी पी लेते हैं। कभी-कभी सोने से पहले ज्यादा पानी पीने की आदत न सिर्फ आपकी नींद को प्रभावित करता है। इसके अलावा कई बीमारियों का खतरा भी बढ़ा देता है। सामान्य से ज्यादा पानी पीने की आदत कैसे आपको नुकसान पहुंचा सकता है बताते हैं आपको।

इन समस्याओं का करना पड़ता है सामना

जिन लोगों को रात में ज्यादा पानी पीने की आदत होती हैं उनको सोते समय नींद में कई बार टॉयलेट जाने की जरूरत होती है। इस समस्या को नोक्टूरिया कहते हैं। ऐसी स्थिति नींद पूरी नहीं हो पाती। इसके कारण अगले दिन भी थकावट महसूस होती है। काम में मन नहीं लगता है, बार-बार नींद आने लगती है। बता दें कि पानी अधिक पीने के बाद सोते समय नींद में बार-बार पेशाब आने की समस्या होती है। इसके कारण कई गंभीर बीमारियों का खतरा भी बना रहता है। जिसमें डायाबिटीज भी एक वजह हो सकता है। क्योंकि इसके मरीजों में नोक्टूरिया का लक्षण हो सकता है। क्योंकि खून में शर्करा की मात्रा अधिक होती है, जिससे अधिक पेशाब बनता है। दूसरी वजह यूरेथ्रा ( मूत्रमार्ग) इंफेक्शन भी नोक्टूरिया की वजह बन सकता है। इसके कारण टॉयलेट करते समय जलन और दर्द की समस्या भी हो सकती है। तीसरी वजह शरीर से अधिक आयरन निकलने की वजह से नोक्टूरिया का कारण बन सकता है। वहीं, बुजुर्ग अवस्था में भी यह समस्या हो सकती है।

हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक इन समस्याओं से बचने के लिए शरीर का विशेष ध्यान रखना चाहिए। व्यक्ति को सोने से पहले ज्यादा पानी पीने की आदत को बदलना चाहिए और अधिक मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए। इसके अलावा भी अगर बार-बार ऐसी समस्या होती है तो फौरन डॉक्टर के पास जाना चाहिए।

शेयर करें

मुख्य समाचार

Radha Ashtami 2023: राधा अष्टमी पर अगर पहली बार रखने जा …

कोलकाता : हिंदू धर्म में भाद्रपद मास के शुक्लपक्ष की अष्टमी की तिथि को बहुत ज्यादा धार्मिक महत्व माना गया है क्योंकि इस दिन भगवान आगे पढ़ें »

Super Surya smashes for four consecutive sixes : सूर्यकुमार यादव का तूफान, ग्रीन के ओवर में 4 छक्के जड़ डाले

नई दिल्ली : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इंदौर में खेले जा रहे वनडे मैच में सूर्य कुमार यादव का तूफान देखने को मिला है। आगे पढ़ें »

ऊपर