
नई दिल्ली : अभिनेत्रियां फिट रहने के लिए तमाम यत्न करती हैं। कुछ अभिनेत्रियों फिटनेस के लिए युवाओं में काफी लोकप्रिय है। इन दिनों दिशा पटानी न सिर्फ अपनी खूबसूरती और अदाकारी के लिए युवाओं में लोकप्रिय हैं, बल्कि फिटनेस के लिए भी जानी जाती हैं। वो हमेशा ही फिट रहती हैं और फिगर को मेंटेन कर के रखती हैं।
दिशा पटानी अपने फिटनेस से संबंधित जानकारी सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। अगर आप बैक पेन या फैट की समस्या से परेशान हैं तो दिशा के फिटनेस एक्सरसाइज को फौलो कर सकती हैं।
1. पुल ओवर केबल
इस एक्सरसाइज के लिए केबल मशीन के सामने सीधे खड़े होकर या बैठकर एक बार की मदद से केबल खींचें। इस एक्सरसाइज से कंधे, पीठ और हाथ मजबूत होते हैं।
2. क्लोज ग्रिप फ्रंट लैट पुलडाउन
इस एक्सरसाइज से कंधे और पीठ और हाथ की मसल्स की एक्सरसाइज होती है। इसके लिए लैट पुलडाउन मशीन में बैठकर बार को खींचना होता है। सुविधा के हिसाब से इसका वजन बढ़ा या घटा सकते हैं।
3. केबल रो ओवर
इससे वजन खींचना होता है और केबल के सहारे से, इससे हाथ, कंधे और पीठ पर जोर पड़ता है। इससे हाथ मजबूत भी होते हैं।
4. वाइड ग्रिप पुल अप
अपर बॉडी के वर्कआउट में पुल अप अच्छा एक्सरसाइज है। अपने हाथों के सहारे आप अपने पूरे शरीर को उठाते हैं। इसे एक बार में 8-12 बार करें। इसे घर में भी किया जा सकता है।
5. सिंगल आर्म डम्बल रो
इसके लिए जिम जाने की जरूरत नहीं, बस आपके पास डंबल होने चाहिए। इसे दोनो हाथों से करना होता है, जिससे पीठ का फैट धीरे-धीरे होता है।
6. डेड लिफ्ट
यह एक्सरसाइज आलिया भट्ट भी करती हैं। ये एक्सरसाइज न सिर्फ आपकी कमर और पीठ को स्ट्रॉन्ग करती है, बल्कि ये हाथों के लिए भी है।
8. हाई केबल क्रंच
इस एक्सरसाइज में घुटनों के बल बैठना होता है, इसमें चेहरा नीचे की ओर होता है और दोनों हाथ चेहरे के पास तक। दोनों हाथों से रस्सी खींचिए। इससे हिप्स और लोअर बैक की एक्सरसाइज हो जाती है। यह एक्सरसाइज ट्रेनर की गाइडेंस में ही करें।