अगली बार दूध वाली चाय पीने से पहले जान लें ये बात

कोलकाता : चाय हमारे जीवन में क‌ितना जरूरी हो गया है यह तो आप सब जानते ही होंगे। आज कल हर दूसरा आदमी चाय का शौकीन होता जा रहा है। कई लोग तो ऐसे हैं जो एक दिन में कई कप चाय पी जाते हैं। पर क्या आपको पता है क‌ि इस दूध वाली चाय से हमारे शरीर को क‌ितना नुकसान है। आपको बताते हैं क‌ि दूध की बनी चाय हमारे शरीर के लिए क‌ितना हानिकारक है।

1. चाय से फैट: दूध में मौजूद फैट चाय में कैलोरीज बनाता है। जिससे यदि आप इसे बहुत ज्यादा पीते हैं तो वजन बढ़ सकता है। एक चाय के कप में 120-150 कैलोरी होती है। इस मिक्सचर और प्रोपोर्शन के साथ अगर आप 3-5 बार चाय पी रहे हैं तो इससे आपकी वजन बढ़ सकते हैं।

2. चाय से डायबिटीज का खतरा: दूध वाली चाय में चीनी की मात्रा ज्यादा होने से डायबिटीज का खतरा बढ़ सकता है। दूध वाली चाय में काफ़ी कैलोरी और कार्ब होते हैं जो आपके सुगर लेवल के लिए सही नहीं है। उसके बाद अगर आप इसमें और शुगर मिलाते हैं तो यह इन मरीजों में शुगर लेवल को बढ़ा देती है। इसलिए अगर आपको डायबिटीज़ है तो आपको दूध वाली चाय से बचना चाहिए।

3. लैक्टोज इंटॉलरेंस: दूध में लैक्टोज होता है, और कुछ लोगों को लैक्टोज इंटॉलरेंस होता है। जिससे दूध वाली चाय पीने पर पेट की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। लैक्टोज इंटॉलरेंट वाले लोग दूध में चीनी को पूरी तरह से पचा नहीं पाते हैं। इससे उन्हें डेयरी उत्पाद खाने या पीने के बाद दस्त, गैस और सूजन की समस्या होने लगती है। ऑस्टियोपोरोसिस होने का खतरा रहता है। बता दें लैक्टोज इंटॉलरेंस का होना हमारे शरीर के लिए एक बड़ा खतरा हो सकता है।

4. कैफीन की मात्रा: चाय में कैफीन होता है, जिसकी अधिक मात्रा में सेवन से नींद की समस्याएं और चिंता हो सकती हैं। दूध वाली चाय में कैफीन की मात्रा अधिक होती है। जो शारीरिक समस्याओं को बढ़ा देता है। दूध वाली चाय में चीनी और कैलोरी होती है। जो आपकी वजन को तेजी से बढ़ाने में मदद करती है।

5. कैल्शियम की कमी: दूध वाली चाय अधिक पीने से कैल्शियम की कमी हो सकती है। जिससे हड्डियों की कमजोरी हो सकती है। इन नुकसानों को देखकर आपको अपने दूध वाले चाय के सेवन को संतुलित रूप से करना चाहिए। फल, और सब्जियों के साथ आहार को सेहतमंद बनाने के लिए वरीयता करना चाहिए।

शेयर करें

मुख्य समाचार

भारत के खिलाफ सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका टीम का ऐलान, कप्तान बावुमा बाहर

नई दिल्ली: भारतीय टीम 10 दिसंबर से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज खेलने जा रही है। दोनों टीमों के बीच 3 टी20, 3 वनडे ओर 2 आगे पढ़ें »

मृत पिता की तस्वीर के साथ लड़की ने बनाई रील, भड़के लोग, देखें VIDEO

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर आजकल कुछ लोग एक्सपेरिमेंट करते-करते भटक जाते हैं और किसी भी हद तक चले जाते हैं। कुछ ऐसा ही इस लड़की आगे पढ़ें »

ऊपर