
नई दिल्ली : बढ़ती उम्र के साथ ज्यादातर महिलाएं कमजोरी महसूस करने लगती हैं। 30 की उम्र के बाद तो कई तरह की स्वास्थ समस्या शुरू होती है, इसके लिए खान-पान में गड़बड़ी, एक्सयरसाइज की कमी और हमारे बदलते लाइफस्टा इल को जिम्मेंदार माना जाता है। हालाँकि सुबह जागने के बाद हम दिन की शुरुआत गलत तरीके से करते हैं, जो हमारे शरीर को कमजोर बना देती है।
सुबह उठते ही मोबाइल का इस्तेमाल
आंख खुलते ही मोबाइल का इश्तेमाल गलत है। ज्यादातर महिलाएं उठते ही सबसे पहले मोबाइल चेक करती हैं। दिन रात फोन के इश्तेमाल से आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ता है। यूनाइटेड किंगडम में करीब 2000 लोगों पर सर्वे किया गया, जिसमें पाया गया कि जो महिलाएं सुबह उठकर फोन का इस्तेमाल करती हैं, उनके दिन की शुरुआत स्ट्रेस से होती है। उन्हें अपने काम में दिक्कतें आती हैं और इससे आंखों पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है और आंखों की रोशनी कमजोर होती जाती है।
उठते ही चाय
लोगों की सुबह ही चाय या मोर्निंग टी से होती है, कुछ लोग सुबह चाय नहीं पीते तो पूरा दिन उनके सिर में दर्द होता रहता है। लेकिन इससे पेट में गैस, एसिडिटी और कब्ज की बीमारी हो सकती है। सबसे पहले सुभ उठकर पानी पिए, उसके बाद ही चाय पिएं। खाली पेट चाय पीना खतरनाक है और गर्मियों में तो यह आदत और भी बुरी साबित हो सकती है। चाय में कुछ मात्रा में कैफीन होती है और साथ ही इसमें एल-थायनिन, थियोफाइलिन भी होता है जो उत्तेजित करने का काम करते हैं।
पानी पीना
रोज सुबह उठकर बिना कुल्ला किये कम से कम 3 गिलास पानी पिएं। बासी मुंह पानी पीने से मुंह की लार पेट में जाती है और मुंह की लार के साथ ही एंजाइम भी पेट में जाते है, जिससे पेट के अंदर की गंदगी साफ होती है। बासी मुंह पानी पीने से फेस पर ग्लो भी आता है। त्वचा के निखार के साथ बॉडी के टॉक्सिन भी बाहर निकलते हैं। इससे बॉडी डिटॉक्सीफाई होती है और आप दिन भर एक्टिव रहते हैं और बहुत सारी बीमारियां आपके कोसों दूर रहती हैं। हालाँकि बासी मुंह पानी पीना हो तो रात में ब्रश कर के सोये।
सुबह उठते ही नहाना
कामकाजी लोग सुबह उठते ही नहाते हैं,लेकिन यह गलत है। सुबह के समय शरीर का तापमान अधिक होता है। और सुबह उठते ही नहाने से आप बीमार पड़ सकते हैं। इसलिए सुबह उठने के कम से कम 30 मिनट बाद ही नहाना सही रहता है।
इन गलतियों को सुधार लें अन्यथा 30 की उम्र के बाद आपकी ये गलतियां आपको कमजोर बना सकती हैं।