
नई दिल्ली : किसी लड़की के जीवन में पहली बार पीरियड आना जीवन में बड़ा बदलाव होता है। पीरियड आने के बाद किसी लड़की के जीवन में कई तरह हार्मोनल, शारीरिक और मानसिक बदलाव आते हैं।
कुछ लड़कियां इस तरह हर महीने होने वाले पीरियड से घबरा जाती हैं। ऐसे में हर मां को अपने बेटी को पीरियड आने से पहले उसे मानसिक तौर पर तैयार करना जरूरी होता है।
वजन कम करने और फिट रहने के लिए रोजाना पीएं ये खास कॉफी
शर्माना छोड़ें
मासिक धर्म एक प्राकृतिक प्रक्रिया है। हमारे समाज में पीरियड को लेकर बेहद संकीर्ण धरना है, ऐसे में इस बारे में लड़कियों से बात नहीं किया जाता। अगर आप अपनी बेटी को इसके लिए मानसिक रूप से तैयार करना चाहती हैं तो दोस्त बनें और अपनी बेटी से हर बात शेयर करें।
अपनी बेटी की शंकाओं को दूर करने के लिए आप पहले से ही तैयार रहें, जैसे ही आपकी लाडली दस साल की हो जाए तो आप अपनी बेटी से उसके शरीर में होने वाले बदलाओं के बारे में बात करें। पीरियड्स के अलावा शारीरिक विकास के बारे में भी बताएं। जब लड़की को पहले से इस बारे में जानकारी होगी तो अचानक से आने वाले इन बदलाओं को लेकर वह घबराने की बजाय पहले से तैयार होगी। इस बारे में बेटी से बात करें और उसके सवालों के भी जवाब दें।
घर पर बनें ये जूस दिल को रखेंगे स्वस्थ
पीरियड में हाईजीन
अपनी बेटी को पीरियड हाईजिन के बारे में जागरूक करें, यह बेहद जरूरी है कि आप इस दौरान उसे अतिरिक्त साफ-सफाई रखने व उसकी अहमियत के बारे में बताएं। साफ सफाई के अभाव गंभीर रोग हो सकते हैं। सही तरीके से सफाई न होने से रैशेज या बैक्टीरिया संक्रमण हो सकते हैं। अपनी बेटी को हर चार-पांच घंटे में सेनेटरी नैपकिन बदलने की सलाह दें। उसकी जरूरत के हिसाब से बेस्ट नैपकिन उसे दें।
इंटरनेट से जानकारी लेने में मदद करें
आप अपनी बेटी को अगर जानकारी नहीं दे पा रही हैं तो इन्टरनेट की मदद लें। यूट्यूब की मदद लें, पीरियड को लेकर ऐसे कई टेस्टीमोनियल्स हैं, जो आप अपनी बेटी को दिखा समझा सकती हैं। आप उसे चीजों को बारीकी से समझाने के लिए टीवी, इंटरनेट, किताबों व शॉर्ट फिल्म आदि की मदद ले सकती हैं। आप अपनी लाडली को बारीकी से चीजें समझा सकती हैं, जिसके बाद उसके मन में पीरियड को लेकर कोई संशय नहीं रहेगा।