दिल की बीमारियों से आपको बचाएंगे ये सुपरफूड्स

नई दिल्ली : अच्छे सेहत के लिए एक्सरसाइज के साथ ही जरूरी है अच्छा खान पान। जो भी आप खाते हैं, वह शरीर ही नहीं हमारे दिल और दिमाग के सेहत पर भी सीधा असर करता है। खासकर अगर आप दिल के मरीज हैं तो आपको एक्सरसाइज के साथ खान पान पर भी ध्यान देना चाहिए, इसके लिए आपको अपनी डाइट में सुपरफूड्स को शामिल करना चाहिए।

यह फल है फायदेमंद
बेरीज दिल के लिए काफी अच्छा होता है, आमतौर पर इसका इश्तेमाल स्मूदी जैसे पेय पदार्थों में किया जाता है। इसमें ब्लूबेरीज को काफी अच्छा माना जाता है। रोजाना 150 ग्राम यानी एक कप ब्लूबेरीज खाने से दिल स्वस्थ रहता है। यह एंथोसिनिंस से भरपूर होती हैं, ये एक ऐसा एंटीऑक्सीडेंट है जो दिल से जुड़ी बीमारियों के साथ ही अन्य बिमारियों को भी दूर रखता है।

ब्लॉकेज खोलता है अनार
अनार आयरन का अच्छा स्त्रोत होता है , लेकिन आमतौर पर लोगों को यह पता नहीं होता कि यह आपके दिल की ब्लॉकेज खोलने में भी मदद करता है। अनार या अनार के सेवन से दिल को आराम मिलता है और साथ ही दिल का दौरा पड़ने का खतरा भी कम हो जाता है। अनार का सेवन करने से शरीर को ताकत मिलती है।

ओट्स बचाता है दिल की बिमारियों से
ओट्स में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है जो सेहत के लिए फायदेमंद है। यह दिल की बीमारियों से बचाता है। ओट्स शुगर और ब्लड प्रेशर के रोगियों के लिए भी फायदेमंद है।

फिश के हैं कई फायदें
यह ओमेगा एसिड्स से भरपूर है और दिल के लिए फायदेमंद है। मछली में कई ऐसे तत्व होते है जो दिल की बीमारी और दिल से सम्बंधित अन्य रोगो से होने वाले खतरे को भी रोक लेते है। हफ्ते में एक बार फिश का सेवन करना चाहिए।

दिल और आँखों के लिए अच्छा है पालक
दिल के लिए हरी, पत्तेदार सब्जियों की पौष्टिक माना जाता है। हरी सब्जियां आंखों के लिए भी अच्छी होती हैं। यह हरी सब्जियां दिल के लिए भी अच्छी होती है। विटामिन-के साथ ही यह नाइट्रेट्स से भी भरपूर होती है। ये दोनों पोषक तत्व धमनियों की रक्षा और रक्तचाप को कम करके दिल की बीमारियों से सुरक्षा प्रदान करने के लिए जाने जाते हैं।

दिल के लिए अंडा है फायदेमंद
अंडे प्रोटीन का अच्छा स्त्रोत माने गए हैं, लेकिन अंडे दिल की सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद हैं। एक हेल्थ रिपोर्ट के मुताबिक रोजाना अंडे खाने से दिल से जुड़ी बीमारियों का जोखिम कम होता है, हर दिन एक अंडा खाने से दिल के दौरे का खतरा भी कम हो लकता है।

 

शेयर करें

मुख्य समाचार

Odisha Train Accident : कोई आईकार्ड नहीं, घरवाले भी थे अनजान, पोर्टल से हुई 185 पीड़ितों की पहचान

संचार साथी पोर्टल ने की ओडिशा ट्रेन हादसे के 185 पीड़ितों की पहचान में मदद चेहरा पहचानने की तकनीक से पीड़ितों का मोबाइल नंबर लिया और आगे पढ़ें »

नमक पानी से किया गया ये टोटका होता है लाभकारी, यहां जानिए कैसे

कोलकाता : नमक एक ऐसा मसाला है जिसके बिना खाने में स्वाद आ ही नहीं सकता है। सब्जी हो या फिर दाल बिना इसके सब आगे पढ़ें »

ऊपर