कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा, राजस्थान में उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए हमने प्रदेश में नई पीढ़ी के लिए नए अवसर देने के लिए 'पेशेवर पाठक्रम' वाले संस्थान खोले जिनमें हरिदेव जोशी पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, राजीव गांधी फिनटेक डिजिटल यूनिवर्सिटी, डॉ. भीमराव आंबेडकर विधि विश्वविद्यालय, मारवाड़ मेडिकल यूनिवर्सिटी, महात्मा गांधी इंस्टिटूट ऑफ गवर्नेंस एंड सोशल साइंसेज शामिल हैं। लेकिन नई सरकार के आने के बाद इनकी प्रगति पर रोक सी लगा दी गई है।