त्रिसूरः महिला की खूबसुरती उसके बालों से ही होती है। कोई महिला बिना बालों के नहीं रहना चाहेगी। लेकिन केरल के त्रिसुर जिले की एक महिला अर्पणा लवकुमार ने कैंसर मरीजों के लिए अपने पूरे बाल कटवा दिए। ताकि कैंसर पीड़ित उसका इस्तेमाल विग के रुप में कर सके। महिला पेशे से एक पुलिस अफसर है। अर्पणा के इस काम के लिए लोग उनकी तारीफ कर रहे है। इस पर अर्पणा ने कहा कि मैंने कोई बड़ा काम नहीं किया है। मैं इतनी तारीफ की हकदार नहीं हूं। मेरे बाल फिर वाफस आ जाएंगे। जो लोग जरूरतमंदों के लिए अपना अंग दान करते है, वो लोग वास्तव में हीरो है। सुरत से ज्यादा काम मायने रखता है।
अपर्णा पहले भी कर चुकी है लोगों की मदद
आज से 10 साल पहले अर्पणा ने एक जरूरतमंद परिवार की मदद की थी। परिवार में एक बच्चे की मौत हो गयी थी। परिवार के पास पैसे न होने के कारण अस्पताल बच्चे की बाॅडी नहीं ले जाने दे रहा था। उस वक्त अर्पणा ने अपनी तीन सोने की चुड़ियां परिवार को दे दिए थे। जिसे बेचकर परिवार ने अस्पताल को 60 हजार रुपये भुगतान किए। इस घटना के बारे में अस्पताल समूह ने मीडिया को बताया था। अर्पणा ने तब अपना पूरा सिर मुंडवा लिया जब उनके सामने एक कैंसर पीड़ित बच्चा दिखा, उसके सर पर बाल नहीं थे। अर्पणा ने कहा कि मैं उस पीड़ित बच्चे का दर्द महसूस कर पा रही थी।