बिजनेस कॉन्क्लेव 2025 : मेदिनीपुर के 2000 से अधिक उद्यमी एक मंच पर

व्यापारियों और सरकारी विभागों के बीच सीधा संवाद स्थापित, जीएसटी और अपशिष्ट प्रबंधन पर हुई मुख्य चर्चा
बिजनेस कॉन्क्लेव 2025 : मेदिनीपुर के 2000 से अधिक उद्यमी एक मंच पर
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

मेदिनीपुर : कन्फेडरेशन ऑफ पूर्व एवं पश्चिम मेदिनीपुर डिस्ट्रिक्ट चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स के तत्वावधान में आज शहीद प्रद्युत स्मृति भवन में "बिजनेस कॉन्क्लेव 2025" का भव्य आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह व्यापारिक महासम्मेलन अविभाजित मेदिनीपुर जिले के 2,000 से अधिक व्यवसायियों और 185 व्यावसायिक यूनिटों के प्रतिनिधियों के लिए एक ऐतिहासिक मंच साबित हुआ, जहां व्यापारिक समुदाय और सरकारी विभागों के बीच सीधा संवाद स्थापित हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। कॉन्क्लेव का उद्घाटन CWBTA के प्रेसीडेंट एवं FAIVM के नेशनल प्रेसीडेंट सुशील पोद्दार ने किया। इस अवसर पर राज्य के उपभोक्ता मामलों के विभाग के मंत्री माननीय श्री श्रीकांत महतो मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। पश्चिम मेदिनीपुर के जिला शासक बिजिन कृष्ण (IAS) की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और गौरवान्वित किया।

उद्घाटक सुशील पोद्दार ने इस सफल आयोजन पर गहरी संतुष्टि व्यक्त करते हुए इसे एक "अनोखा और अत्यंत सफल कॉन्क्लेव" बताया। उन्होंने कहा, "प्रत्येक जिले में ऐसे कार्यक्रम होने चाहिए, ताकि व्यापारियों और प्रशासन के बीच सीधा समन्वय स्थापित हो सके।"

कॉन्क्लेव के दौरान कई महत्वपूर्ण व्यापारिक मुद्दों पर गहन चर्चा की गई। मुख्य विषयों में प्रदूषण विभाग द्वारा अपशिष्ट प्रबंधन के दिशानिर्देश, जीएसटी से संबंधित समस्याएँ (विशेषकर कम टर्नओवर वाले छोटे व्यापारियों को होने वाली दिक्कतें), बैटरी सेक्टर द्वारा व्यापार विकास से जुड़े सुझाव और नए उद्यमियों के लिए अवसर शामिल थे। इसके अतिरिक्त, B2B (बिजनेस-टू-बिजनेस) और B2C (बिजनेस -टू-कंज्यूमर) सत्रों का भी सफल आयोजन किया गया।

इस अवसर पर विशेष अतिथियों के तौर पर जिला परिषद की सभाधिपति प्रतिभारानी मैती, जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक शुभेंदु विश्वास, WBCB हल्दिया के प्रतिनिधि शिशिर मंडल, कृषि विपणन निदेशक निर्मल दास, ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स के निदेशक मैनाक सिन्हा, दीघा-शंकरपुर हॉटेलियर्स एसोसिएशन के सभापति सुशांत पात्र और कन्फेडरेशन के अध्यक्ष त्रिनाथ चटर्जी समेत कई अन्य गणमान्य अधिकारी और उद्योग प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in