पैरा कमांडो की जॉब छोड़ साइकिल से दुनिया घूम रहे हैं भोपाल के सुशांत

वर्ल्ड माउंटेन डे स्पेशल 

आज वर्ल्ड माउंटेन डे है। इस मौके पर हम आपको इंडियन आर्मी के ऐसे पूर्व मेजर से मिलवाने जा रहे हैं जो साइकिल से पूरी दुनिया घूमने के मिशन पर निकला हुआ है। साथ ही उसने सभी महाद्वीपों की सबसे ऊंची चोटी फतह करने को भी अपना टारगेट बना रखा है। सुशांत इंडियन आर्मी में मेजर थे। वे मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग के लिए चीन भी गए थे। उनका नाम है मेजर सुशांत सिंह। भोपाल के रहने वाले हैं। इंडियन आर्मी में पैरा कमांडो थे। 2011 में रिटायरमेंट लिया और तब से ही उनके अंदर कुछ अलग तरीके से जिंदगी जीने का जुनून था। वे मार्शल आर्ट सीखने चीन गए। वहां से लौटे तो दुनिया घूमने की ठान ली। वो भी साइकिल से। अकेले। कहते हैं- जब में साइकिल से लंबी यात्रा पर होता हूं तो खुद के साथ समय बिता पाता हूं। प्रकृति से जुड़ पाता हूं। मेजर सुशांत सातों महाद्वीप का सफर करेंगे और साथ ही उन सभी महाद्वीपों की सबसे ऊंची चोटी भी फतह करेंगे। उनसे पहले दुनिया में अब तक किसी ने भी ऐसी कोशिश नहीं की है। सुशांत ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड का सफर कर चुके हैं। उन्होंने वहां की सबसे ऊंची चोटी माउंट कोजिअस्को फतह कर ली है। इसकी ऊंचाई 7,310 फीट है। सुशांत चाहते हैं कि वे माउंट एवरेस्ट फतह करने के साथ अपना सफर पूरा करें।

शेयर करें

मुख्य समाचार

न्यू मार्केट में 48 लाख की ठगी के मामले में एक गिरफ्तार

सन्मार्ग संवाददाता कोलकाता : महानगर में एक दवा दुकान की 48 लाख की दवा बिक्री कर ठगी मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया आगे पढ़ें »

पार्क स्ट्रीट में मकान की एसी मशीन में लगी आग

सन्मार्ग संवाददाता कोलकाता : पार्क स्ट्रीट थानांतर्गत रिपन स्ट्रीट स्थ‌ित मकान की एसी मशीन में आग लग गयी। स्थानीय लोगों की मदद से एसी मशीन में आगे पढ़ें »

ऊपर