नई दिल्ली : एक महिला को कुत्ते से संबंध बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इस मामले में साथ देने के लिए उसके एक्स-बॉयफ्रेंड को भी अरेस्ट किया गया है। एक्स-बॉयफ्रेंड पर आरोप है कि वो पूरे घटनाक्रम को कैमरे में रिकॉर्ड करता था और फिर उसे हार्ड ड्राइव में सेव करता था। मामला अमेरिका के फ्लोरिडा का है।
36 साल की क्रिस्टीना कैलेलो को अपने कुत्ते से संबंध बनाने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। क्रिस्टीना के साथ उसके एक्स-बॉयफ्रेंड जेफ्री स्प्रिंगर (39) को भी अरेस्ट किया गया है। आरोप है कि पिछले 8 साल से क्रिस्टीना कुत्ते का शोषण कर रही थी। अरेस्ट रिपोर्ट में इस बात का जिक्र किया गया है।
दोनों को कोर्ट में पेश किया गया
क्रिस्टीना और जेफ्री पर जानवरों से जुड़ी यौन गतिविधियों का आरोप लगा है। इसी हफ्ते दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां करीब 4 लाख रुपये का बांड भरने के बाद उन्हें जमानत मिल गई। रिकॉर्ड के अनुसार, क्रिस्टीना इसके पहले भी डोमेस्टिक वायलेंस केस में गिरफ्तार हो चुकी है। वहीं, कुत्ते को स्थानीय एनिमल हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने कुत्ते की नस्ल का खुलासा नहीं किया। हालांकि, पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि कुत्ते को कोई चोट नहीं आई है।