
नई दिल्ली : योगी बनाना आसान नहीं। मन और शरीर पर काफी काम करना पड़ता है। जब तक शरीर लचीला और मन संतुलित नहीं होगा तब तक योगासन मुशकिल लगेंगे! लेकिन योगाभ्यास, आपको वक्त से साथ बेहतर बनाता है। हालांकि, कुछ लोग ‘योग में बेस्ट’ होने के बाद उसे नेक्स्ट लेवल पर ले जाते हैं। जैसे इस महिला ने किया। सोशल मीडिया पर वायरल उनका वीडियो लोगों को चौंका रहा है। साथ ही, यह भी समझा रहा है कि योग करने की बेस्ट जगह बार टेबल पर रखीं कांच की बोतलें नहीं बल्कि जमीन है।
यह वीडियो ट्विटर यूजर @HldMyBeer ने 25 जून को शेयर किया था। कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘मेरी बीयर पकड़ो, जब तक मैं Goddess Yoga pose कर लेता हूं।’
Hold my beer while I do the goddess yoga pose 🍺🧘♀️ pic.twitter.com/dfQASdfL2S
— 🍺 Hold My Beer 🍺 (@HldMyBeer) June 25, 2021
मात्र 5 सेकंड के इस क्लिप में आप देख सकते हैं कि एक महिला बार टेबल पर रखी कांच की बोतलों पर Goddess Yoga Pose कर रही है। लेकिन उसका संतलुन गड़बड़ा जाता है और वह धड़ाम से जमीन पर जा गिरती है। जहां इस क्लिप को देखकर बहुत से लोगों की हंसी नहीं रुक रही, वहीं कई यूजर्स ने इसे Goddess Yoga Pose का अपमान बताया है!