नई दिल्ली : सुपरस्टार शाहरुख खान दुनिया भर में रोमांस के लिए मशहूर हैं। वहीं पत्नी गौरी खान के साथ भी शाहरुख खान की कैमिस्ट्री हर किसी को बेहद पसंद आती हैं। गौरी और शाहरुख दोनों ही एक दूसरे का काफी ख्याल रखते हैं। वहीं अब किंग खान का वीडियो सामने आया है इस वीडियो में बेटी सुहाना गौरी खान की नकल उतारती दिखाई दे रही हैं।
सुहाना का थ्रोबैक वीडियो वायरल
सुहाना ने मां गौरी की ऐसी नकल उतारी की इसे देखने के बाद साफ जाहिर हो रहा है कि घर में गौरी पूरा अनुशासन बनाए रखती हैं। शाहरुख खान के खाने पीने से लेकर उनकी हर छोटी बड़ी चीज का ख्याल रखती हैं। वीडियो में गौरी की नकल करते हुए सुहाना बता रही हैं कि गौरी कैसे शाहरुख पर चिल्लाती हैं। वीडियो काफी पुराना है जब सुहाना काफी छोटी थीं। वीडियो में देखने पर साफ है कि वो मुश्किल से 6-7 साल की रही होंगी। इसमें वो पापा शाहरुख खान के साथ नजर आ रही हैं।
पापा संग की खूब मस्ती
सुहाना खान का ये बचपन का वीडियो काफी क्यूट है जिसमें वो पापा शाहरुख खान के साथ ऑफिस में दिखाई दे रही हैं। साथ ही अपने पापा के संग खूब मस्ती और एन्जॉय करती हुई नजर आ रही हैं। तभी उनसे पूछा जाता है कि मम्मी (गौरी खान) पापा को खाने के लिए कैसे कहती हैं। उस पर सुहाना मम्मी की नकल करती हुईं नज़र आती हैं। वो भी बेहद क्यूट अंदाज़ में।
सुहाना खान का बॉलीवुड डेब्यू
सुहाना का जन्म साल 2000 में हुआ था और वो अब 22 साल की हो चुकी हैं। शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान आज भी सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। वो एक पोस्ट करती हैं तो उसे वायरल होने में देर नहीं लगती। फिल्मों में उनके डेब्यू को लेकर भी ख़बरें आती रहती हैं, लेकिन फिलहाल वो अभी पढ़ाई में बिज़ी हैं। सुहाना विदेश में पढ़ाई कर रही हैं। हालांकि सुहाना की बेस्ट फ्रेंड अनन्या पांडे बॉलीवुड में एंट्री कर चुकी हैं, तो वहीं शनाया कपूर भी जल्द ही डेब्यू करने जा रही हैं। ऐसे में इंतज़ार अब बॉलीवुड के बादशाह की बेटी का है।