कौन हैं डॉ. गुरप्रीत कौर, जो बनने जा रही हैं भगवंत मान की दुल्हनिया

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान गुरुवार को शादी करने जा रहे हैं। 48 साल के भगवंत मान की ये दूसरी शादी है। मान डॉ गुरप्रीत कौर से शादी करने जा रहे हैं। ये शादी गुरुवार को चंडीगढ़ में होगी। बताया जा रहा है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी भगवंत मान और डॉ गुरप्रीत कौर को आशीर्वाद देने के लिए चंडीगढ़ पहुंच सकते हैं।
2015 में टूट गयी थी पहली शादी
भगवंत मान का 2015 में अपनी पहली पत्नी इंदरप्रीत कौर से तलाक हो गया था। उनके दो बच्चे हैं, जो भगवंत मान की पहली पत्नी के साथ अमेरिका में रहते हैं। लेकिन अब तलाक के 7 साल बाद भगवंत मान ने दोबारा अपनी जिंदगी नए सिरे से शुरू करने का फैसला किया है।
मां और बहन ने चुनी लड़की
बताया जा रहा है कि भगवंत मान की मां चाहती हैं कि वे अपना घर बसाएं। इसलिए उनकी मां और बहन ने खुद मान के लिए लड़की चुनी है। भगवंत मान डॉक्टर गुरप्रीत कौर के साथ घर में ही प्राइवट समारोह में शादी करेंगे। इसमें सिर्फ परिवार वाले लोग ही शामिल होंगे।
साधारण परिवार से है डॉ. गुरप्रीत कौर
भगवंत मान भले ही हाई प्रोफाइल हों लेकिन उनकी शादी लो प्रोफाइल हो रही है। भगवंत मान अपनी शादी का खर्च खुद उठा रहे हैं। उनकी शादी में सरकारी धन का प्रयोग नहीं हो रहा है। बताया जा रहा है कि डॉ. गुरप्रीत कौर बहुत ही साधारण परिवार से हैं। भगवंत मान के पंजाब सीएम बनने से पहले ही सब तय था लेकिन पंजाब विधानसभा चुनाव और भगवंत मान के सीएम बनने के चलते शादी टल गई थी।
उम्र में 16 साल छोटी हैं गुरप्रीत
गुरप्रीत की उम्र 32 साल है और भगवंत मान 48 के हैं। मतलब गुरप्रीत कौर, भगवंत मान से 16 साल छोटी हैं। वह एक साधारण परिवार से हैं और उनसे बड़ी दो और बहने हैं। गुरप्रीत तीसरे नंबर की हैं।
भगवंत मान के घर पर कई बार दिखीं
डॉ. गुरप्रीत कौर को भगवंत मान के घर पर कई बार देखा गया। वह भगवंत मान के शपथ ग्रहण से लेकर उनके चुनाव के दौरान भी नजर आईं लेकिन कोई चर्चा न हो इसलिए वह हमेशा पीछे रहीं। बीते दिनों से वह कई बार सीएम के आवास आई और भगवंत मान के घर पर लगातार आती-जाती रहती हैं।
भगवंत मान ने मां और बहन ने की शॉपिंग
भगवंत मान और गुरप्रीत की शादी को इतना गुप्त रखा गया कि किसी को भनक नहीं लगी। बीते दिनों से लगातार भगवंत मान की मां और बहन को गुरप्रीत के साथ बाजार में शॉपिंग करते हुए देखा गया लेकिन किसी ने इतना ध्या नहीं दिया। किसी को भी दोनों की शादी की भनक नहीं लगने दी गई। गुरप्रीत की शादी के लिए लहंगा, सूट, गहने सब भगवंत की मां और बहन ने गुरप्रीत के साथ मिलकर ही खरीदा।

 

शेयर करें

मुख्य समाचार

Radha Ashtami 2023: राधा अष्टमी पर अगर पहली बार रखने जा …

कोलकाता : हिंदू धर्म में भाद्रपद मास के शुक्लपक्ष की अष्टमी की तिथि को बहुत ज्यादा धार्मिक महत्व माना गया है क्योंकि इस दिन भगवान आगे पढ़ें »

8वीं की छात्रा क्लास में पढ़ते हुए बेंच से गिरी, आया हार्ट अटैक, वीडियो वायरल

सूरत: एक स्कूल में आठवीं क्लास की 12 साल की छात्रा को क्लासरूम में दिल का दौरा पड़ गया। इस दौरान बच्ची बैठे-बैठे गिर गई। आगे पढ़ें »

Durga Puja 2023 : कोलकाता से विदेश भेजी जा रही इस चीज से बनी मां दुर्गा की प्रतिमा

गुजरात पुलिस ने आतंकी पन्नू के खिलाफ दर्ज की FIR, क्रिकेट वर्ल्ड कप को लेकर दी थी धमकी

Asian Games 2023: शूटिंग में भारत को मिला 2 गोल्ड 3 सिल्वर, कुल 32 मेडल देश के नाम

Dacoity in Kharagpur : खड़गपुर के ज्वेलरी दुकान में दिनदहाड़े डकैती, गोली भी चली

बदल गए कनाडा पीएम जस्टिन ट्रूडो के सुर, माना दुनिया भर में भारत का प्रभाव

GoodBye Dumbledore : नहीं रहें एक्टर सर माइकल गैम्बन !

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा धमाका, 35 लोगों की हुई मौत

Kolkata Weather Update : शनिवार से बंगाल में भारी बारिश के आसार

Kolkata Traffic Jam : चरमरा गई कोलकाता की ट्रैफिक व्यवस्‍था, घंटों जाम में फंसे रहे लोग

ऊपर