
नई दिल्ली: देश की सबसे पुरानी पार्टी यानी कांग्रेस आज अपना 137वां स्थापना दिवस मना रही है। इस मौके पर दिल्ली समेत विभिन्न प्रदेशों में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। राजधानी दिल्ली में स्थित कांग्रेस के मुख्यालय पर भी कार्यक्रम हुआ, लेकिन यहां झंडा फहराने का कार्यक्रम ठीक से नहीं हो पाया। दरअसल, सोनिया गांधी ने जब पार्टी का झंडा फहराने की कोशिश की तो वह पोल से छूटकर सीधा नीचे आ गया। ऐसा माना जा रहा है कि झंडा ठीक से बंधा नहीं था, जिसकी वजह से ऐसा हुआ। बाद में सोनिया गांधी ने हाथ से ही झंडा फहरा दिया।
देखिए वीडियो
https://twitter.com/ANI/status/1475684180650442754?t=obNhbikB_7bYTQaE70c-Gg&s=19