नई दिल्लीः देश के जाने-माने बिजनसमैन और आरपीजी एंटरप्राइजेज के चेयरमैन हर्ष गोयनका सोशल मीडिया की दुनिया में खूब पॉपुलर हैं। उनके ट्वीट्स को वायरल होते देर नहीं लगती। बोले तो पब्लिक उनके मजेदार और जिंदगी का फलसफा समझाने वाले ट्वीट्स का बेसब्री से इंतजार करती है! हाल में ही गोयनका ने शादी के बाद बेडरूम से आने वाली खुशबू पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसे पढ़ने के बाद बहुत से विवाहित जोड़ों ने कहा कि सरजी आप बिलकुल सही कह रहे हो, तो कुछ ने इस मामले पर हंसी-ठिठोली भी की! बता दें, गोयनका को ट्विटर पर 1.7 मिलियन यूजर्स फॉलो करते हैं
1. शादी के पहले 3 साल तक बेडरूम से परफ्यूम, फूल, चॉकलेट, फल आदि की खुशबू आती रहती है।
2. शादी के 5 साल बाद… बेडरूम से बेबी पाउडर, जॉनसन की क्रीम, लोशन, बेबी ऑयल की महक आने लगती है।
3. वहीं शादी के 30 साल बाद कमरे से टाइगर बाम, एक्स आयल की खुशबू आती रहती है।
4. अंत में उन्होंने लिखा कि शादी के 50 साल बाद बेडरूम से अगरबत्ती महकती है बस!
How BEDROOM smells after MARRIAGE:
First 3 years….
Perfumes, Flowers,
Chocolate,
Fruits…After 5 years….
Baby Powder, Johnson’s Cream, Lotions,
Baby Oils….After 30 years….
Tiger balm, axe oil, VicksAfter 50 years….
Agarbatti— Harsh Goenka (@hvgoenka) April 7, 2022