Viral Video: रक्षा बंधन पर ‘QR CODE’ वाली मेहंदी की क्या है सच्चाई? कैसे होता है पेमेंट ?

कोलकाता: साल 2023 में रक्षा बंधन पर मेहंदी के कई नए डिजाइन आपने देखें होंगे। ये अनोखा डिजाइन बहनों को काफी आकर्षक लगेगा। क्योंकि सिर्फ मेहंदी दिखाने से पेमेंट किया जा सकता है।

सोशल मीडिया पर इन दिनों मेहंदी के कई नए डिजाइन आपने देखें होंगे। तरह-तरह के संदेश के साथ अपने भाई-बहन को रक्षा बंधन की शुभकामनाएं भेजने वाले संदेश भी आपने पढ़े होंगे। लेकिन QR Code वाली मेहंदी डिजाइन का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें बिना बैंक अकाउंट के डिटेल दिए और बिना किसी IFSC कोड के आसानी से बैंक में पैसा ट्रांसफर किया जा सकता है। वीडियों में स्कैन की मदद से पेमेंट करते हुए दिखाया जा रहा है।

कैसे मेहंदी डिजाइन से हो रहा ऑनलाइन पेमेंट ?

वायरल वीडियो में एक लड़की के हाथों में QR Code वाली डिजिटल मेहंदी रचाई हुई दिख रही है। लड़की अपने भाई से कहती है, ‘देख लो…अगर स्कैन नहीं हुआ तो तुम्हें 5 हजार रुपये देने होंगे। इसके बाद लड़का जैसे ही फोन से क्यूआर कोड स्कैन करता है, वो सीधे पेमेंट गेटवे पर पहुंच जाता है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। अब तक 23 लाख व्यूज आ चुके हैं, जबकि 21 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। इसके अलावा सैकड़ों लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रिया भी दी है।

 

 

क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?
इस वीडियो को yash_mehndi नाम के इंस्टा अकाउंट से दो दिन पहले यूजर ने यही वीडियो शेयर किया था। यूजर के मुताबिक, उसने पेमेंट ऑप्शन तक पहुंचने का का वीडियो एडिट करके जोड़ा है। इसलिए यह वीडियो फेक है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mehndi by yash (@yash_mehndi)

शेयर करें

मुख्य समाचार

Radha Ashtami 2023: राधा अष्टमी पर अगर पहली बार रखने जा …

कोलकाता : हिंदू धर्म में भाद्रपद मास के शुक्लपक्ष की अष्टमी की तिथि को बहुत ज्यादा धार्मिक महत्व माना गया है क्योंकि इस दिन भगवान आगे पढ़ें »

Swiggy Delivery Boy picked for World Cup : वर्ल्ड कप खेलेगा डिलीवरी बॉय

नई दिल्ली : नीदरलैंड्स की टीम वर्ल्ड कप 2023 के लिए जोर-शोर से तैयारी कर रही है। हाल ही में नीदरलैंड्स की टीम ने जिम्बाब्वे आगे पढ़ें »

ऊपर