13 हजार में खरीदकर 36 करोड़ में बेचा अनोखा मुखौटा, ऐसे हुआ खुलासा

नई दिल्ली: पश्चिमी यूरोप के फ्रांस से एक मामला सामने आया है। अफ्रीकी मुखौटे को लेकर जबरदस्त चर्चा हो रही है। ये मुखौटा बेहद दुर्लभ है। दुनियाभर के म्यूजियम्स में इसकी संख्या एक दर्जन से भी कम हैं। यह एक पारंपरिक फैंग मुखौटा है, जिसका इस्तेमाल शादियों और अंत्येष्टि के दौरान किया जाता है। हाल ही में एक बुजुर्ग कपल ने इसे एक आर्ट डीलर को बेचा था। लेकिन कुछ दिनों बाद ही कपल ने आर्ट डीलर पर मुकदमा ठोक दिया। इसकी वजह मुखौटे की कीमत बताई जा रही है।

एक अफ्रीकी मुखौटे को लेकर इन दिनों खूब बवाल मचा हुआ है। ये बेहद दुर्लभ मुखौटा है, क्योंकि दुनियाभर के म्यूजियम्स में इसकी संख्या एक दर्जन से भी कम हैं। यह एक पारंपरिक फैंग मुखौटा है, जिसका इस्तेमाल शादियों और अंत्येष्टि के दौरान किया जाता है। मास्क खरीदने के कुछ दिनों बाद ही कपल ने आर्ट डीलर पर मुकदमा ठोक दिया। इसकी वजह मुखौटे की कीमत बताई जा रही है। आपको बताते हैं क्या है ये मामला

एक रिपोर्ट के मुताबिक 80 साल का ये बुजुर्ग कपल फ्रांस के निम्स का रहने वाला है। 2021 में घर खाली करने के दौरान उन्हें यह मुखौटा मिला था। जिसके बाद कपल ने उसे बेचने का फैसला किया। उन्होंने आर्ट डीलर से 129 पाउंड ( यानी 13,208 रुपये) में अफ्रीकी मुखौटे का सौदा कर दिया। लेकिन कपल को अंदाजा नहीं था कि उन्होंने जिस मुखौटे को बेचा है, वह काफी दुर्लभ है।

 

धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया

आर्ट डीलर को यह अच्छे से पता था कि मुखौटा कितना मूल्यवान है। उसने भी बिना देरी किए कपल से उसे खरीद लिया। रिपोर्ट के मुताबिक, इस सौदे के कुछ महीने बाद ही आर्ट डीलर ने मुखौटे को 3.6 मिलियन पाउंड (यानी 36 करोड़ से अधिक) में नीलाम कर दिया।

बुजुर्ग कपल को मुखौटे के बेशकीमती होने का पता तब चला, जब उन्होंने अखबार में नीलामी की खबर पढ़ी। फिर क्या था। उन्होंने खुद को ठगा-सा महसूस किया। इसके बाद आर्ट डीलर के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दायर कर दिया। बुजुर्ग महिला के मुताबिक, यह मुखौटा उनके पति के दादा फ्रांस लेकर आए थे। तब वे अफ्रीका में कोलोनियल गवर्नर थे।

शेयर करें

मुख्य समाचार

मणिपुर में उग्रवादियों के दो समूहों में गोलीबारी, 13 लोगों की मौत

इम्फाल: देश के पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में एक बार फिर हिंसा भड़काने की कोशिश की गई है। इस बार उग्रवादी गुटों ने राज्य के तेंगनोउपल जिले आगे पढ़ें »

भारत के खिलाफ सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका टीम का ऐलान, कप्तान बावुमा बाहर

नई दिल्ली: भारतीय टीम 10 दिसंबर से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज खेलने जा रही है। दोनों टीमों के बीच 3 टी20, 3 वनडे ओर 2 आगे पढ़ें »

ऊपर