
आमबासाः त्रिपुरा में आज नगर निकाय चुनावों के नतीजे आज घोषित किए जा रहे हैं। वोटों की गिनती शुरू हो गई है। त्रिपुरा की 334 सीटों में से 112 सीटों पर बीजेपी निर्विरोध पहले ही जीत चुकी है। 222 सीटों पर वोटों की गिनती हो रही है। काउंटिंग के दौरान कानून व्यवस्था न बिगड़े, इसके लिए सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं। त्रिपुरा नगर निकाय चुनावों में भाजपा की बढ़त जारी है। आमबासा नगर निकाय की 15 में से 12 सीटों पर बीजेपी ने कब्जा कर लिया है। वहीं, 1-1 सीट पर टीएमसी और माकपा ने जीत हासिल की है। इसी के साथ निकाय चुनावों में टीएमसी का खाता भी खुल गया है।