
पुणेः महाराष्ट्र के पुणे में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां एक ट्रेनी एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया। बताया जा रहा है कि इस हादसे में 22 साल की महिला पायलट जख्मी हो गई। बताया जा रहा है कि टू सीटर प्लेन था। इसकी इंदापुर में एक खेत में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। पुणे डिस्ट्रिक्ट एसपी डॉ अभिनव देशमुख ने बताया कि यह ट्रेनी एयरक्रॉफ्ट कार्वेर एवियेशन कंपनी का है। इस ट्रेनी एयरक्राफ्ट को 22 साल की भाविका राठौड़ उड़ा रही थीं। तकनीकी खराबी के बाद उन्होंने इसे खेत में लैंड कराया. इस दौरान उन्हें भी चोट आई हैं। इसके बाद उन्हें नवजीवन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।