
नई दिल्ली : कोरोना वायरस की लहर इस बार पहले से भी ज्यादा खतरनाक है। इसकी गवाही हर रोज आ रहे आंकड़े भी दे रहे हैं। लेकिन डॉक्टर्स ने इसके पीछे कई अन्य कारण भी गिना दिए हैं। इस बार बीमार होने वालों में सबसे अधिक संख्या युवाओं, बच्चों और गर्भवती महिलाओं की है। नई लहर पहले से ज्यादा तेजी से फैल रही है। पिछले हफ्ते 20 मरीज अस्पताल में भर्ती हुए थे, अब ये संख्या 170 पहुंच तक गई है। दिल्ली में अब बेड्स की डिमांड बढ़ने लगी है।