कल से हो रही है प्यार के हफ्ते की शुरुआत, इस दिन होगा रोज डे, प्रपोज डे, किस डे

कोलकाताः फरवरी को प्यार का महीना माना जाता है, जिन लोगों को अपने पार्टनर से प्यार होता है उनको इस महीने का पूरे साल इंतजार रहता है। दरअसल, फरवरी के महीने में 14 फरवरी को वैलेंटाइन्स डे मनाया जाता है। वहीं वैलेंटाइन्स डे से पहले पूरे हफ्ते के लिए अलग-अलग दिन निर्धारित है। इन अलग-अलग दिनों को मोहब्बत करने वाले लोग अलग-अलग तरीके से सेलिब्रेट करते हैं।

वैलेंटाइन्स वीक
7 फरवरी से वैलेंटाइन्स वीक की शुरुआत होती है। यह वीक 7 फरवरी से शुरू होकर 14 फरवरी तक चलता है। 7 फरवरी रोज डे के रूप में मनाई जाती है। इस दिन प्यार करने वाले जोड़े एक दूसरे को गुलाब का फूल देकर अपना प्यार दर्शाते हैं। इसके बाद 8 फरवरी प्रपोज डे के रूप में मनाया जाता है। इस दिन प्रेमी जोड़े अपने पार्टनर को प्रपोज करते हैं और बताते हैं वो उनसे कितना प्यार करते हैं।

वैलेंटाइन्स
इसके बाद 9 फरवरी चॉकलेट डे के रूप में मनाया जाता है। इस दिन प्रेमी जोड़े एक दूसरे को चॉकलेट देते हैं। वहीं 10 फरवरी टेडी डे के रूप में मनाया जाता है। इस दिन प्रेमी जोड़े अपने पार्टनर को गिफ्ट में टेडी बियर देते हैं। वहीं 11 फरवरी को प्रोमिस डे मनाया जाता है। प्रोमिस डे पर पार्टनर अपने प्यार से अलग-अलग तरह के प्रॉमिस करते हैं।

वैलेंटाइन्स डे
वहीं 12 फरवरी को हग डे के रूप में मनाया जाता है। इस दिन प्रेमी जोड़े एक दूसरे के गले लगते हैं। वहीं 13 फरवरी को किस डे के रूप में मनाया जाता है। इस दिन प्रेमी जोड़े एक दूसरे को किस करते हैं। वहीं आखिर में 14 फरवरी को वैलेंटाइन्स डे के रूप में मनाया जाता है।

शेयर करें

मुख्य समाचार

गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर ने भारत की परिकल्पना ज्ञान के प्रमुख स्रोत के तौर पर की थी : मुर्मू

सन्मार्ग संवाददाता शांतिनिकेतन : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को कहा कि गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर ने भारत की परिकल्पना वैश्विक क्षेत्र में ज्ञान के एक प्रमुख आगे पढ़ें »

भाटपाड़ा व नकासीपाड़ा से बम बरामद, इलाके में आतंक

भाटपाड़ा/नदिया : भाटपाड़ा थाना इलाके से मंगलवार की शाम एक बार फिर बम बरामद होने को लेकर इलाके में आतंक फैल गया। मिली जानकारी के आगे पढ़ें »

ऊपर