चोरी के दौरान खिचड़ी बनाने के लिए चोर ने लिया ब्रेक, तभी….

नई दिल्लीः चोरों के कई किस्से कहानियां चौंकाने वाले होते हैं। कुछ दिनों पहले एक घटना सामने आई थी कि चोर चोरी का सामान एक लेटर के साथ लौटा गए थे। अब असम से भी ऐसी ही एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है। यहां चोर ने चोरी के दौरान लंच ब्रेक लिया और खाना बनाने लगा। उसे इतनी ज्यादा भूख लगी थी कि उसने ये भी नहीं सोचा कि अगर चोरी के दौरान पकड़ा गया तब क्या होगा। हुआ ऐसा ही। खाना खाने के चक्कर में वह पकड़ा गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चोर को तब गिरफ्तार किया गया जब उसने अपने लिए कुछ खाना बनाने के लिए चोरी करना बंद कर दिया। चोर एक घर से कीमती सामान लूट रहा था, तभी उसने झटपट नाश्ता करने का फैसला किया। हालांकि, यह उसकी सबसे बड़ी गलती निकली क्योंकि पड़ोसियों ने पुलिस को खबर कर दिया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। घटना को शेयर करने के लिए असम पुलिस ने ट्विटर का सहारा लिया। कहने की जरूरत नहीं है कि इस अजीब घटना से नेटिजन्स को हैरान कर दिया।

पुलिस ने लिखा, अनाज चोर का मामला! चोरी के दौरान खिचड़ी पकाना आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। चोर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पोस्ट ने कई लोगों को हंसा दिया। जबकि कुछ ने बताया कि खाना वास्तव में महत्वपूर्ण है। अन्य यूजर्स ने असम पुलिस से चोर के लिए अच्छा खाना देने का अनुरोध किया।

 

शेयर करें

मुख्य समाचार

Kolkata – Digha Bus Accident : दीघा जा रही थी बस, अचानक …

दीघा: कोलकाता से दीघा जा रही एक निजी एसी बस बड़े अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। दुर्घटना गुरुवार की रात दीघा प्रवेश करने से आगे पढ़ें »

Dengue Alert : तेजी से बढ़ रहे डेंगू के मामले , अब तक 4 लोगों की मौत

कोलकाता : राज्य में डेंगू का कहर बढ़ता जा रहा है। एक बार फिर डेंगू से 2 लोगों की मौत हो गयी। गत 24 घंटे आगे पढ़ें »

ऊपर