
नई दिल्लीः प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना की मियाद मोदी सरकार ने बढ़ा दी है। अब अगले साल मार्च तक मुफ्त राशन मिलता रहेगा। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कैबिनेट की बैठक के बाद यह जानकारी दी। अनुराग ठाकुर ने कहा कि इसपर कुल 53344 करोड़ रुपए खर्च आएगा। इस योजना से करीब 80 करोड़ लोगों को फायदा मिलता रहेगा। अबतक 600 लाख मीट्रिक टन स्वीकृत किया जा चुका है। कुल मिलाकर इसपर 2.6 लाख करोड़ रुपए खर्च होगा। अनुराग ठाकुर ने बताया कि कैबिनेट तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने के लिए एक बिल को भी मंजूरी दी है।