
नई दिल्ली : किसी-किसी को मोबाइल चलाने की बहुत बुरी लत होती है। कई लोग तो रातभर मोबाइल चलाते रहते हैं। इस चक्कर में वह अपनी नींद भी बर्बाद कर लेते हैं। कई लोग रास्ता चलते भी मोबाइल चलाते रहते हैं। इस चक्कर में कुछ हादसे भी देखे गए हैं। एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक शख्स मोबाइल चलाने के चक्कर में एक खतरनाक हादसे का शिकार होता दिख रहा है। वीडियो देखकर आप भी कह उठेंगे कि मोबाइल चलाने की इतनी क्या सनक है।
मोबाइल चलाने की ऐसी सनक
ऐसा नहीं है कि मोबाइल सिर्फ लोगों को बेकार ही कर रहा है या इससे लोगों का कुछ भला नहीं हो रहा है, लेकिन अधिकतर युवा मोबाइल के चक्कर में बर्बाद हो रहे हैं। मोबाइल के चक्कर में जो लोग हादसों का शिकार हो जाते हैं, उनके घरवालों से पूछिए। हादसे कई बार गंभीर भी होते हैं। हालांकि, जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, उसमें युवक की किस्मत अच्छी थी। जो उसकी जान बाल-बाल बच पाई।