फसल कुटाई के बदले अनाज लेने पहुंचा शख्स, महिला को अकेला देखा, तो किया रेप

भरतपुर: राजस्थान में हर दिन बलात्कार की चौंकाने वाली घटनाएं सामने आ रही है। एक बार फिर ऐसा ही खुलासा हुआ है। यहां खेत की फसल कुटाई के बदले अनाज लेने पहुंचे गांव के ही व्यक्ति ने एक महिला के साथ दुष्कर्म कर दिया। इतना ही नहीं, आरोपी ने इसके बाद बेशर्मी से दुष्कर्म के बाद महिला यह तक कहा कि वो अब उसके परिजनों को फसल कुटाई के बदले, ना तो अनाज और ना रुपये लेगा। आरोपी ने महिला ने कहा कि अब रुपये और अनाज की कोई जरूरत नहीं है। मिली जानकारी के अनुसार घटना के समय महिला घर में अकेली थी। इसके बाद बाहर काम पर गए पति को फोन पर पीड़िता ने घटना के बारे में बताया। इसके बाद आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गयी है |

क्या है मामला

घटना 28 अप्रैल की शाम की है। पहाड़ी थाना इलाके के एक गांव में फसल कुटाई करने वाला पड़ोसी व्यक्ति वहां स्थित महिला के घर पहुंचा था। यह शख्स फसल कुटाई के बदले अनाज लेने के लिए आया था। लेकिन आरोपी ने महिला को घर में अकेला देख उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने विगत शाम पहाड़ी थाने में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। पीड़िता ने बताया कि हमारे गांव के ही फसल कुटाई के मशीन संचालक मुफीद से हमने अपनी फसल की कुटाई करवाई थी। फसल कुटाई के बदले उसे अनाज देना था, जिसके लिए वह अनाज लेने के लिए मेरे घर आया था। उस समय मैं घर में अकेली थी, मुफीद ने मुझे जबरदस्ती पकड़ लिया और दुष्कर्म किया। इसके बाद में उसने मुझसे कहा कि इसके बारे में किसी को मत बताना और मैं फसल कुटाई के बदले अनाज नहीं लूंगा। मैंने इसके बारे में अपने पति को बताया। मेरा पति बाहर मजदूरी करता है, इसके बाद हमने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

 

शेयर करें

मुख्य समाचार

एक तो गर्मी का सितम दूसरा ऑनलाइन बिक्री ने बोईपाड़ा के दुकानदारों की परेशानी बढ़ाई !

सन्मार्ग संवाददाता कोलकाता : कॉलेज स्ट्रीट में किताबों का बाजार न केवल बंगाल बल्कि देश दुनिया तक प्रसिद्ध है। यहां की किताबों की वैराइटी इसके प्रेमियों आगे पढ़ें »

न्यू टाउन में रोबोट के जरिए शुरू की गई हाई ड्रेन की सफाई

विधाननगर : स्मार्ट सिटी न्यूटाउन में सेवा से जुड़ी बुनियादी सुविधाओं को भी स्मार्ट बनाया जा रहा है। न्यू टाउन कोलकाता डेवलपमेंट अथॉरिटी ने इसके आगे पढ़ें »

ऊपर