
ग्वालियरः मध्यप्रदेश के ग्वालियर में गैंगरेप का मामला सामने आया है। तीन साल से उसके साथ दरिंदगी की जा रही थी। महिला का पति उसके दो देवर और एक अन्य रिश्तेदार रोजाना रेप करते थे। हर दूसरी रात को बारी-बारी शिकार बनाया जाता था। महिला का पति तो अननेचुरल यौन संबंध भी बनाता था। लेकिन वह बदनामी के डर से चुप रही। इसके बाद महिला ने हिम्मत जुटाकर जब आपबीती पुलिस को सुनाई तो वह भी चौक गई।
मामला गुब्बारा फाटक कोतवाली के अधीन का बताया जा रहा है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर महिला के पति समेत दो देवरों और एक अन्य रिश्तेदार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
तीन साल पहले हुआ था निकाह
ग्वालियर की रहने वाली 26 साल की युवती का निकाह तीन साल पहले हुआ था। आरोप है कि तीन माह बाद से ही उसका पति अननेचुरल तरीके से संबंध बनाने लगा। जब वह विरोध करती तो मारपीट की जाती थी। बदनामी के डर से वह चुप रही तो आरोपियों के हौसले बढ़ गए। एक साल पहले पीड़िता हिम्मत जुटाकर थाने पहुंची थी। इसका पता चलते ही उसके पति और देवर थाने जा पहुंचे। उन्होंने गलत काम नहीं करने का वादा किया। इसके बाद पीड़िता थाने के गेट से ही वापस लौट गई। उसके बाद उसका पति उसे किराए के कमरे में लेकर पहुंचा। वहां पर दोनों देवर और पति ने उसी रात नशे में धुत होकर गैंगरेप किया।