मरीजों को Kiss करता था डॉक्टर, सफाई में बोला ये तो जांच…

 नई दिल्ली  : स्कॉटलैंड में प्रैक्टिस करने वाले भारतीय मूल के 72 साल के एक डॉक्टर को 35 वर्षों तक 48 महिला मरीजों के साथ यौन उत्पीड़न करने के मामले में गुरुवार को दोषी पाया गया। जनरल प्रैक्टिशनर कृष्णा सिंह पर चुंबन यानी किस लेने, शरीर के अंगों को टटोलने, अनुचित जांच करने और गंदी बातें करने के आरोप हैं। हालांकि, उसने ग्लासगो हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान इन आरोपों को नकार दिया।
डॉक्टर ने अपने बचाव में कहा कि जिन आरोपों की बात मरीज कर रही है वो कुछ जांच थी, जो उन्हें भारत में मेडिकल ट्रेनिंग के दौरान सिखाई गई थीं, इसलिए मरीजों के आरोप गलत हैं। पीड़ितों की वकील एंजेला ग्रे ने अदालत से कहा, डॉ. सिंह नियमित रूप से महिलाओं का यौन उत्पीड़न करता था। यौन उत्पीड़न उनके कामकाजी जीवन का हिस्सा था। कभी वह किसी दूसरे बहाने तो कभी खुले तौर पर महिला मरीजों का यौन उत्पीड़न करता था। मामले की सुनवाई कर रहे अदालत अब दोषी को अगले महीने सजा सुनाएगी। हालांकि, जज ने सुनवाई के दौरान दोषी डॉक्टर सिंह को अपना पासपोर्ट जमा करने की शर्त पर जमानत देने की इजाजत दे दी है।

 

Visited 151 times, 1 visit(s) today
शेयर करें

मुख्य समाचार

बारानगर सुसाइड केस में बड़ा खुलासा…दादा, पिता और पोते की हुई थी निर्मम हत्या

बारानगर: बारानगर पालिका के 1 नंबर वार्ड 5 नंबर निरंजन सेन नगर निवासी शंकर हाल्दार, उसके बेटे अभिजीत हाल्दार व पोते बर्ण हाल्दार का रविवार आगे पढ़ें »

UPSC CSE 2023 Result: आदित्य श्रीवास्तव पहले करते थे प्राइवेट जॉब, अब सिविल सेवा में किये हैं टॉप

नई दिल्ली: UPSC ने सिविल सर्विस एग्जाम 2023 के फाइनल परीक्षा का रिजल्ट आज जारी कर दिया। इस परीक्षा में आदित्य श्रीवास्तव ने टॉप किया आगे पढ़ें »

ऊपर