
नई दिल्लीः ठंड का मौसम आ चुका है। भारत में कई जगह कड़ाके के ठंड पड़ रही है। कई जगहों पर तो बारिश भी पड़ रही है। ऐसे में लोग नहाने से बच रहे हैं। वहीं कुछ लोगों ने ठंड में नहाने का जुगाड़ भी ढूंढ लिया है। एक बच्चे ने ठंड में नहाने का गजब का जुगाड़ किया। बच्चा जलती कड़ाई के ऊपर बैठ गया और गर्म पानी में नहाने लगा। सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इंडियन फॉरेस्ट सर्विस के ऑफिसर प्रवीण अंगुसामी ने इस मजेदार वीडियो को शेयर किया है।
कही भारतीय जुगाड़ की बात
वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘भारतीय जुगाड़ के साथ, सर्दियों की कोई भी सुबह चरम पर नहीं होती।’
शुक्र है बच्चा पैरों पर बेठा है। 😂😜 https://t.co/9zWHkq2CGG
— RK Vij, IPS (@ipsvijrk) January 5, 2021
इस वीडियो को उन्होंने 5 जनवरी को शेयर किया था, जिसके अब तक 3 हजार से ज्यादा व्यूज हो चुके हैं।