
नई दिल्लीः शादी के बाद हर दुल्हन की विदाई होती है। विदाई के दौरान चेहरे पर उदासी भी होती है, क्योंकि अपनों का साथ छूट रहा होता है। लेकिन, इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दुल्हन, दूल्हे के साथ जाने के लिए बिल्कुल ही तैयार नहीं होती है। लेकिन, लोग जबरन उसे उठाकर गाड़ी में बिठाते हैं। इस दौरान दुल्हन जोर-जोर से चिल्ला रही होती है। आलम ये है कि इस नजारे को देखने के बाद लोग हैरान भी हैं और जमकर ठहाके भी लगा रहे हैं।
सोशल मीडिया पर अगर आप एक्टिव हैं तो आपको शादियों के एक से एक मजेदार वीडियो देखने को मिल जाएंगे। कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखते ही हंसी छूट जाती है। जबकि, कुछ को देखकर हैरानी भी होती है। अब वायरल हो रहे इस वीडियो को ही देख लीजिए, शादी का माहौल है और दुल्हन की विदाई हो रही है। लेकिन, अचानक कुछ लोग दुल्हन को जबरन उठाए हुए नजर आ रहे हैं। देखकर ऐसा लगता है दुल्हन विदाई के लिए तैयार नहीं थी और लोग जबरदस्ती उसे विदा कर रहे हैं। इस दौरान दुल्हन का रो-रो कर बुरा हाल है।
दुल्हन के साथ जबरदस्ती…
वीडियो में आपने देखा किस तरह दुल्हन को विदा किया जा रहा है। इतना ही नहीं इस दौरान लोग जमकर मजे भी ले रहे हैं और दुल्हन की हालत पर ठहाके भी लगा रहे हैं। अब यह मजेदार वीडियो वायरल हो गया है।