
श्रीलंका : श्रीलंका में आर्थिक हालात दिन ब दिन खराब होते जा रहे हैं। लोगों को अपना घर तक चलाना मुश्किल हो रहा है। यहां तक कि खाने और दवाइयों तक के लाले पड़ गए हैं। इसके चलते पिछले कुछ दिनो में यहां वेश्यावृत्ति तेजी से बढ़ी है। पेट पालने के लिए यहां कई महिलाएं सेक्स वर्कर बनने को मजबूर हैं। आयुर्वेदिक स्पा सेंटर की आड़ में यहां धड़ल्ले से सेक्स वर्क का काम चल रहा है। इन स्पा सेंटर में पर्दे और क्लाइंट्स के लिए बेड लगाकर इन्हें अस्थायी वेश्यालय का रूप दिया जा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, सेक्स इंडस्ट्री से जुड़ी ज्यादातर महिलाएं कपड़ा उद्योग से आ रही हैं। जनवरी तक यहां काम था लेकिन उसके बाद देश की बिगड़ती अर्थव्यवस्था की वजह से उन्हें इस धंधे में आना पड़ा। कपड़ा उद्योग में कार्यरत महिलाएं नौकरी जाने के डर और देश की खराब अर्थव्यवस्था के चलते वैकल्पिक रोजगार के रूप में वेश्यावृत्ति की ओर बढ़ रही है। इसकी वजह से टेक्सटाइल सेक्टर बदतर हो रहा है।