रणक्षेत्र में तब्दील हुआ हावड़ा, घरों और पुलिस पर हो रही पत्‍थरबाजी

हावड़ा: बंगाल में रामनवमी के एक दिन बाद शुक्रवार को फिर हिंसा भड़क गई। उपद्रवियों ने हावड़ा में पत्थरबाजी की। देशभर में गुरुवार को रामनवमी के मौके पर राज्यों में हिंसा और आगजनी की खबरें भी सामने आई थीं। गुजरात के बडोदरा, महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर-जलगांव, पश्चिम बंगाल के हावड़ा-इस्लामपुर और लखनऊ में दो समुदायों के बीच झड़प के बाद पथराव और आगजनी की घटनाएं हुईं। पश्चिम बंगाल के हावड़ा और उत्तरी दिनाजपुर जिले में गुरुवार को शोभायात्रा के दौरान हिंसक झड़प हुई। हावड़ा के शिबपुर और उत्तरी दिनाजपुर जिले में इस्लामपुर शहर के डालखोला में भी हिंसा हुई है। हावड़ा के शिबपुर में दो गुटों में जमकर पत्थरबाजी हुई। वीडियो भी वायरल हो रहे हैं, जिनमें घर की छतों से कुछ लोग शोभायात्रा पर पत्थर फेंकते दिख रहे हैं। इसके बाद शोभायात्रा में शामिल भीड़ ने भी पत्थर फेंके। भीड़ ने आसपास के वाहनों और दुकानों में आगजनी की। शिबपुर में विश्व हिंदू परिषद और बंजरग दल ने शोभायात्रा निकाली थी। इसके बाद आज भी यहां मामला शांत नहीं हुआ है और घरों और पुलिस पर पत्‍थरबाजी हो रही है। हिंसा को नियंत्रित करने के लिये एडीजी आईबी मनोज वर्मा और दक्षिण बंगाल एडीजी  सिद्धनाथ गुप्ता घटनास्‍थल पर पहुंच चुके हैं।

हिंसा का दूसरा मामला इस्लामपुर शहर के डालखोला का है। यहां भी शोभायात्रा के दौरान दो गुटों में जमकर पत्थरबाजी हुई। इसमें ऐ युवक की मौत हो गई, जबकि पांच-छह पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। पुलिस ने बताया कि युवक की मौत हिंसा के दौरान हार्ट अटैक से हुई। पुलिस ने आंसू गैस की मदद से लोगों को वहां से हटाया। कुछ लोगों को वहां गिरफ्तार भी किया गया है। अब तक दोनों घटनाओं में 36 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इन घटनाओं के लिए सीधे भाजपा को जिम्मेदार ठहराया है। ममता ने भाजपा का नाम लिए बगैर कहा,’वे सांप्रदायिक दंगों के लिए राज्य के बाहर से गुंडे बुलाते रहे हैं। उनके जुलूसों को किसी ने नहीं रोका लेकिन उन्हें तलवारें और बुलडोजर लेकर मार्च करने का अधिकार नहीं है।

हावड़ा में ऐसा करने की उनकी हिम्मत कैसे हुई?’ ममता ने कहा- ‘उन्होंने मार्ग क्यों बदल दिया? विशेष रूप से एक समुदाय को टारगेट करने और हमला करने के लिए अनधिकृत मार्ग क्यों चुना? भाजपा ने हमेशा हावड़ा, पार्क सर्कस और इस्लामपुर को निशाने पर रखा है।’

 

शेयर करें

मुख्य समाचार

West Bengal Weather: बंगाल के कई जिलों में 40 डिग्री पहुंचा पारा, कब तक रहेगी ऐसा मौसम ?

कोलकाता: बंगाल के अधिकतर जिलों में भीषण गर्मी पड़ रही है। तापमान लगातार बढ़ रहा है। कोलकाता समेत कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस आगे पढ़ें »

Loksabha Elections 2024: बंगाल के कूचबिहार में वोटिंग के दौरान पथराव और झड़प, BJP का TMC पर आरोप

कूच बिहार: देशभर में 102 सीटों पर लोकसभा चुनाव को लेकर वोटिंग जारी है। वोटिंग के दौरान पश्चिम बंगाल के कूच बिहार में पथराव की आगे पढ़ें »

ऊपर