Super Blue Moon : इस बार पूर्णिमा है बेहद खास, आज दिखेगा सुपर ब्लू मून

वॉशिंगटन : खगोलीय घटनाओं में दिलचस्पी रखने वालों के लिए एक अनोखा मौका आने वाला है। इसी हफ्ते आसमान में जल्द ही एक सुपर ब्लू मून दिखाई देगा। ऐसे में अगर आप इस सुपर ब्लू मून को देखना चाहते हैं तो 30 अगस्त को आसमान में आपको एक खूबसूरत नजारा देखने को मिलेगा। इस घटना को देखना और भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि अगले कई वर्षों में यह घटना दोबारा नहीं होगी। हालांकि ब्लू मून सिर्फ एक शब्द है। इसमें चांद का रंग नीला नहीं होता है। जब यह घटना समाप्त हो जाएगी तो यह इस साल देखा जाने वाला तीसरा सबसे बड़ा चंद्रमा होगा।
लेकिन आखिर यह क्या है?
चिंता मत कीजिए, आपको सबकुछ हम बताएंगे। एक ही महीने में जब दो पूर्णिमा दिखाई दे, उसे ब्लू मून कहते हैं। पूर्णिमा आम तौर पर महीने में सिर्फ एक ही बार दिखाई देती है। लेकिन जब ब्लू मून हो तो यह दो बार होती है। एक पूर्णिमा 29.5 दिनों बाद आती है। साल भर में 12 महीने होते हैं, लेकिन 12 पूर्णिमा 354 दिनों में पूरी हो जाती है। एक 13वां पूर्णिमा हर 2.5 वर्षों में दिखता है। 13वां चंद्रमा वाला साल ही ब्लू मून होता है।
क्यों कहते हैं सुपर ब्लू मून
चंद्रमा धरती का चक्कर लगाता है। लेकिन इस दौरान धरती से इसकी दूरी कम और ज्यादा भी होती रहती है। जब पूर्णिमा हो और चांद धरती के करीब भी हो तो यह सुपरमून कहलाता है। इस दौरान यह ज्यादा बड़ा और चमकीला दिखाई देता है। औसतन सुपरमून बाकी पूर्णिमा से 16 फीसदी ज्यादा चमकदार दिखता है। क्योंकि 30 अगस्त को सुपरमून भी है और साथ ही ब्लू मून भी है, इस कारण इसे सुपर ब्लू मून कहा जा रहा है।
कब दिखाई देगा सुपर ब्लूमून
इसे देखने का सर्वोत्तम दृश्य सूर्यास्त के बाद होगा। 30 अगस्त 2023 को रात 8.37 बजे सुपरमून अपनी सबसे ज्यादा चमक पर पहुंचेगा। चंद्रमा को देखने के लिए शाम का समय सबसे अच्छा मेल खाता है। ब्लू सुपरमुन बेहद दुर्लभ है। नासा के मुताबिक खगोलीय स्थितियों के कारण ये चंद्रमा हर दस साल में केवल एक बार दिखाई देते हैं। कई बार यह 20 वर्षों में भी दिखाई दे सकते हैं।

 

शेयर करें

मुख्य समाचार

Radha Ashtami 2023: राधा अष्टमी पर अगर पहली बार रखने जा …

कोलकाता : हिंदू धर्म में भाद्रपद मास के शुक्लपक्ष की अष्टमी की तिथि को बहुत ज्यादा धार्मिक महत्व माना गया है क्योंकि इस दिन भगवान आगे पढ़ें »

Amitabh Bachchan: यादगार रहेगा अमिताभ बच्चन का 81वां बर्थडे!  देखते ही रह जायेंगे उनके फैंस

मुंबई : सदी के महानायक अमिताभ बच्चन पांच दशकों से हिंदी सिनेमा पर राज कर रहे हैं। अमिताभ बच्चन ने अपने हर किरदार से फैंस आगे पढ़ें »

केरल: तेज बारिश के दौरान गूगल मैप से चल रही कार नदी में गिरी, दो डॉक्टरों की मौत

World Cup 2023: उद्घाटन समारोह में कई बॉलीवुड सितारे दिखाएंगे जलवा, जानें सबके नाम

एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ ने स्वच्छता दिवस का किया पालन

सीआईएसएफ बागडोगरा ने मनाया स्वच्छता अभियान

राजस्थान में वंदे भारत ट्रेन को पलटने की साजिश, वीडियो हुआ वायरल

Ajab Gajab : भैंस खा गई दो लाख का मंगलसूत्र, 65 टांके लगाकर …

प्रेग्नेंसी की अफवाहों के बीच Anushka के लिए Virat ने इमरजेंसी फ्लाइट …

लंगर हॉल में राहुल गांधी ने धोए बर्तन, स्वर्ण मंदिर पहुंचकर टेका माथा

Asian Games 2023: अपने ही देश की खिलाड़ी को एथलीट स्वप्ना बर्मन ने कहा ‘ट्रांसजेंडर’, ये है पूरा मामला

ऊपर