कानपुर : उत्तर प्रदेश के कानपुर में अल्पसंख्यक समुदाय की पुलिसकर्मियों से भिड़ंत हो गई, जिसमें पुलिस पर पथराव किया गया है। इसमें दो लोग घायल हो गए हैं। यहां हालात तनावपूर्ण बताए जा रहे हैं। कानपुर में परेड चौराहे के पास आज जुमे की नमाज के बाद बाजार बंद करने निकले अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने पथराव कर दिया। इसमें दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने इन लोगों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने पुलिसकर्मियों पर भी पथराव कर दिया। जिसके बाद यहां हालात तनावपूर्ण हो गए हैं।
दरअसल यहां बाजार बंद करने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गए थे। इसलिए यतीमखाना चौराहे के पास पथराव किया गया। ये बाजार बंद नूपुर शर्मा के बयान के विरोध में मुस्लिम संगठनों की ओर से बुलाया गया था। लेकिन इसके बाद दोनों गुटों में हिंसक झड़प हो गई है और दो लोगों के घायल होने की खबर है।