
चंडीगढ़: पंजाब के पटियाला में दो समुदायों के बीच तनाव की खबर आ रही है। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार दो अलग-अलग धर्मों से जुड़े संगठनों की पुलिस से भिड़ंत हो गई। एक संगठन ने जुलूस रोकने पर पुलिस पर पथराव किया। पुलिस का बयान आया है कि किसी को जुलूस निकालने की अनुमति नहीं थी। मौके को काबू करने के लिए एसएसपी ने पहुंचकर हवाई फायर किए। कुछ लोगों के घायल होने की भी खबर है। एसएचओ को भी चोट आई है। खबरों की मानें तो शिवसेना ने खालिस्तान के खिलाफ पुतला फूंकने और प्रदर्शन करने की तैयारी की थी। इसका दूसरे पक्ष के लोगों ने विरोध किया। दो नागरिकों से घायल होने की जानकारी भी सामने आ रही है। इनमें से एक युवक सिख समुदाए से है जबकि दूसरा व्यक्ति दूसरे समुदाय से है। पुलिस ने जब दोनों लोगों को रोकने की कोशिश की तब भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया।