
नई दिल्ली : कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को कोविड से संबंधित समस्याओं के कारण रविवार को गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो जून को सोनिया गांधी के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर आई थी। इसके बाद उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया था। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला का कहना है कि सोनिया गांधी को अस्पताल में निगरानी के लिए रखा जाएगा. फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। सभी शुभचिंतकों को उनकी चिंता और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।