
नई दिल्ली : पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की मौत 2022 की सबसे शॉकिंग खबर है। 29 मई वो काला दिन साबित हुआ जिस दिन पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री ने एक होनहार टैलेंट को खोया… एक मां ने अपने 28 साल के नौजवान बेटे को अलविदा कहा। सिद्धू मूसेवाला की मौत ने उनके करीबियों और फैंस को तगड़ा झटका दिया है। आज यानी 31 मई को सिद्धू मूसेवाला का अंतिम संस्कार किया जाएगा। सिद्धू मूसेवाला के सोशल मीडिया पेज पर इसकी जानकारी दी गई है। सिंगर का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव मूसा में दोपहर 12 बजे होगा। सिद्धू मूसेवाला को हमेशा के लिए अंतिम विदाई दी जाएगी। ये पल उनके चाहने वालों के लिए बड़ा सेटबैक है। इस मोमेंट से गुजरना उनके लिए बिल्कुल भी आसान नहीं रहने वाला है। सिद्धू मूसेवाला के अंतिम दर्शन के लिए लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है।
सिद्धू के पेरेंट्स का रो-रोकर बुरा हाल
सिद्धू मूसेवाला के अंतिम संस्कार की तैयारियां चल रही हैं। सिंगर के अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भारी भीड़ पहुंची है। सिद्धू मूसेवाला के माता पिता के रोते बिलखते हुए वीडियो सामने आए हैं। ये वीडियो किसी की भी आंखें नम कर दे। सिद्धू की आखिरी फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
अफसान खान की शादी में गए थे सिद्धू मूसेवाला
अफसाना खान का सिंगर सिद्धू मूसेवाला के साथ थ्रोबैक वीडियो वायरल हो रहा है। सिद्धू मूसेवाला इस साल हुई अफसाना खान की शादी में पहुंचे थे। अफसाना खान की शादी में पहुंचकर सिद्धू मूसेवाला ने महफिल लूट ली थी। अफसाना को सिद्धू मूसेवाला की मौत ने काफी दुखी किया है। सिंगर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सिद्धू मूसेवाला को याद किया है।
सिद्धू मूसेवाला का फैन आखिरी विदाई देने पहुंचा
सिद्धू मूसेवाला का फैंडम तगड़ा था। अपने फेवरेट स्टार की आखिरी झलक देखने के लिए उनका एक फैन (जसमीत सिंह) दिल्ली से मनसा पहुंचा है। इस फैन ने अपने हाथ पर सिद्धू मूसेवाला के चेहरे का टैटू बनाया है। वाकई में जसमीत के लिए ये पल काफी तनाव वाला है।