नई दिल्लीः पूरे देश को दहला देने वाले श्रद्धा वॉल्कर हत्याकांड मामले में पुलिस की जांच जारी है। पुलिस महरौली के जंगलों में सबूत खोजने में जुटी हुई है। दिल्ली पुलिस सूत्रों के मुताबिक जंगल से कुछ हड्डियां मिली हैं, जिन पर कट के निशान और तोड़ने जैसा प्रतीत हो रहा है। आरोपी आफताब के कबूलनामे के बाद दिल्ली पुलिस की टीम 16 नवंबर को 3 बार उस जगह पर पहुंची थी, जहां आरोपी आफताब ने श्रद्धा की लाश के टुकड़ों को फेंकने का दावा किया था।
की गई तलाशी तो…
पुलिस की टीम 16 नवंबर की सुबह करीब 6 बजे छतरपुर के जंगल पहुंची थी, जहां सर्च के दौरान उसे कुछ हड्डियां मिली थीं। वहीं दूसरी बार दिल्ली पुलिस की टीम सुबह करीब 9 बजे महरौली के जंगल एरिया 100 फुटा रोड पर पहुंची, वहां उसे जो मिला उससे पुलिस भी हैरान थी। पुलिस को सर्च के दौरान एक बड़ी हड्डी मिली जो देखने में शरीर की फेमुर बोन लग रही थी। ये वो हड्डी है जिसे जांघ की हड्डी कहा जाता है। ये हड्डी बहुत मजबूत होती है।वहीं तीसरी बार दिल्ली पुलिस की टीम छतरपुर एनक्लेव के पास जंगल एरिया और मेट्रो पिलर के पास पहुंची थी। यहां पुलिस को सर्च के दौरान अन्य हड्डियां मिली थीं।
Visited 132 times, 1 visit(s) today