
नई दिल्लीः भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष और भारतीय जनता पार्टी के सांसद बृजभूषण शरण शिंह के खिलाफ देश के पहलवानों ने मोर्चा खोल दिया है। उनका विरोध करने वाले में वे पहलवान भी शामिल हैं जो उत्तर प्रदेश के गोंडा में नंदिनी नगर स्थित स्टेडियम में नेशनल चैंपियनशिप में भाग लेने गए हैं। यहां पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के कई खिलाड़ी बिना खेले ही वापस लौट रहे हैं। यह सभी पहलवान भारतीय कुश्ती महासंघ के खिलाफ दिल्ली के जंतर मतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन में भाग लेने जा रहे हैं। 18 जनवरी से ही बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट के नेतृत्व में देश के कई शीर्ष पहलवानों संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के अलावा संगठन की कार्य शैली पर सवाल उठाए हैं।