मुंबई : लौहपुरुष के नाम से मशहूर सरदार वल्लभभाई पटेल की 145वीं जयंती के उपलक्ष्य पर बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने उन्हें ट्वीट कर श्रद्धांजलि दी। लेकिन उनके ट्वीट की वजह से बवाल मच गया है। दरअसल, उन्होंने अपने ट्वीट में वल्लभ भाई को याद करते हुए महात्मा गांधी और पंडित जवाहर लाल नेहरू की आलोचना भी की है। उन्होंने एक के बाद एक लगातार तीन ट्वीट किए। इन्हें चारों तरफ खूब वायरल किया जा रहा है।
पहला ट्वीट-
कंगना ने ट्विट करते हुए लिखा, “उन्होंने गांधी को खुश करने के लिए भारत के पहले प्रधानमंत्री के रूप में अपने सबसे योग्य और निर्वाचित पद का बलिदान दिया क्योंकि गांधी को लगता था कि नेहरू बेहतर अंग्रेजी बोलते हैं। इससे सरदार पटेल को नहीं बल्कि पूरे देश को दशकों तक नुकसान भुगतना पड़ा। हमें बेशर्मी से वह छीन लेना चाहिए जिस पर हमारा हक है।”

He sacrificed his most deserving and elected position as the First Prime Minister of India just to please Gandhi because he felt Nehru spoke better English, #SardarVallabhbhaiPatel did not suffer but Nation suffered for decades,we must shamelessly snatch what is rightfully ours. pic.twitter.com/TGxcOlDB3K
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) October 31, 2020

दूसरा ट्वीट-
आगे कंगना ने एक और ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘वह भारत के असली लौह पुरुष हैं। मेरा मानना है कि गांधी जी नेहरू की तरह एक कमजोर दिमाग चाहते थे, ताकि वे उन्हें नियंत्रण में रख सके और नेहरू को आगे कर सभी निर्णय ले सकें। यह एक अच्छी योजना थी, लेकिन गांधी के मारे जाने के बाद जो हुआ वह बहुत बड़ी आपदा थी। #SardarVallabhbhaiPatel.’
He is the real Iron Man of India, I do believe Gandhi ji wanted a weaker mind like Nehru that he could control and run the nation by keeping him in the forefront, that was a good plan but what happened after Gandhi got killed was a big disaster #SardarVallabhbhaiPatel
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) October 31, 2020
तीसरा ट्वीट-
कंगना ने अपनी बात का अंत करते हुए ट्वीट कर कहा, ‘भारत के लौह पुरुष सरदार पटेल को उनकी जयंती पर याद करती हूं। आप एक ऐसे व्यक्ति थे, जिन्होंने हमें आज का भारत दिया है, लेकिन आपने एक प्रधानमंत्री का पद त्याग कर हमारे महान नेतृत्व और दूरदर्शिता को हमसे दूर किया है। हमें आपके निर्णय पर गहरा अफसोस है।’

Wishing India’s Iron man #SardarVallabhbhaiPatel a happy anniversary, you are the man who gave us today’s akhand Bharat but you took your great leadership and vision away from us by sacrificing your position as a Prime Minister. We deeply regret your decision 🙏
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) October 31, 2020