
नई दिल्ली: संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण शुरू होने के साथ कैम्ब्रिज में राहुल गांधी के बयान पर संसद में घमासान मची है। केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के कैंब्रिज में बयान की निंदा करते हुए उन्हें देश से माफी मांगने को कहा है। रक्षामंत्री ने कहा कि राहुल गांधी ने लंदन में जाकर भारत को बदनाम करने की कोशिश की है। भारत की गरिमा पर, भारत की प्रतिष्ठा पर गहरी चोट पहुंचाने की कोशिश की है।
राहुल गांधी ने लंदन में जाकर भारत को बदनाम करने की कोशिश की है। भारत की गरिमा पर, भारत की प्रतिष्ठा पर गहरी चोट पहुंचाने की कोशिश की है।
पूरे सदन के द्वारा उनके इस व्यवहार की निंदा की जानी चाहिए और संसद के फोरम पर उन्हें क्षमा याचना करनी चाहिए।
– श्री @rajnathsingh pic.twitter.com/q0zpXJsTW4
— BJP (@BJP4India) March 13, 2023