मंडाविया की चिट्ठी पर राहुल गांधी का हमला, कहा…

नई दिल्ली : दुनियाभर में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने भारत जोड़ो यात्रा को स्थगित करने के लिए राहुल गांधी को चिट्ठी लिखी थी। मंडाविया ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में कोरोना गाइडलाइंस का सख्ती से पालन किया जाए, अगर कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना संभव नहीं हो, भारत जोड़ो यात्रा को देशहित में स्थगित किया जाए। इसको लेकर अब राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है। राहुल गांधी ने कहा है कि इन्होंने अब नया आइडिया निकाला है। मुझे लेटर लिखा है। यात्रा बंद करो क्योंकि कोविड आ रहा है। राहुल गांधी ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि अब यात्रा को रोकने के लिए बहाने बन रहे हैं। मास्क पहनो, यात्रा बंद करो, कोविड फैल रहा है। हिंदुस्तान की शक्ति से, सच्चाई से ये लोग डर गए हैं। ये सच्चाई है। यात्रा में हम 100 दिन से ज्यादा चले हैं, जिसमें हिंदू-मुस्लिम-सिख-ईसाई हर जात के लोग शामिल हुए।
 

शेयर करें

मुख्य समाचार

Weather Update: बंगाल में भीषण गर्मी के बीच आज 3 जिलों में बदलेगा मौसम, कहां-कहां होगी बारिश ?

कोलकाता: बंगाल में लोगों को लू और गर्म हवा का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो गर्मी की लहर अभी कम आगे पढ़ें »

Election 2024: क्या है अमेरिका का इन्हेरिटेंस टैक्स, जिसे लेकर सैम पित्रोदा और कांग्रेस को घेर रही BJP

नई दिल्ली: देश में लोकसभा चुनाव को लेकर विपक्षी पार्टी कांग्रेस एक और नए विवाद में फंस गई है। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम आगे पढ़ें »

ऊपर