
नई दिल्ली : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर से उद्योगपति गौतम अडानी के बहाने इशारों में केंद्र सरकार पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने कहा कि साल 2020 में आपकी संपत्ति में कितनी वृद्धि हुई? शून्य। लेकिन उनकी (अडानी) संपत्ति में 50% का इजाफा हुआ। आखिर ऐसा क्यों?
क्या बोले राहुल राहुल गांधी?
दरअसल, राहुल गांधी ने एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए ट्वीट किया, जिसमें दावा किया गया कि इस साल संपत्ति बढ़ने के मामले में गौतम अडानी ने दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शामिल जेफ बेजोस और एलन मस्क को भी पीछे छोड़ दिया। कांग्रेस नेता ने इस पर सवाल किया कि आखिर आम लोगों की संपत्ति में साल 2020 में कितना इजाफा हुआ?
आपकी संपत्ति 2020 में कितनी बढ़ी?
शून्य।आप जीने के लिए संघर्ष कर रहे हैं जबकि उसने ₹12 लाख करोड़ कमाकर अपनी संपत्ति 50% बढ़ा ली।
आप मुझे बता सकते हैं ऐसा क्यों? pic.twitter.com/21RSspLy15
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) March 13, 2021