
नई दिल्ली : आज देश के राजनीतिक इतिहास की एक बड़ी दुर्घटना घटी थी।21 मई को आज से 31 साल पहले दक्षिण भारत के तमिलनाडु में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या हो गई थी। आज कांग्रेस पार्टी समेत पूरा देश उन्हें याद कर रहा है। इस मौके पर उनके बेटे राहुल गांधी ने भी अपने पिता को याद करते हुए अपने मन की बात दुनिया से साझा की है।
पिता को याद करके भावुक हुए राहुल
अपने पिता की 31वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस नेता और केरल के वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने ट्वीट करके अपने पिता को याद किया है। राहुल गांधी ने लिखा कि उनके पिता दूरदर्शी नेता थे जिनकी नीतियों ने आधुनिक भारत को आकार देने में मदद की। राहुल गांधी वो एक दयालु और उदार शख्सियत थे। वो मेरे और प्रियंका दोनों के लिए एक अद्भुत पिता थे, जिन्होंने हमें क्षमा और सहानुभूति का मूल्य सिखाया। मुझे उनकी बहुत याद आती है।